माशिमं ने हाई व हायर सेकंडरी स्कूल की स्थगित परीक्षाओं का कार्यक्रम घाेषित कर दिया है। परीक्षार्थियाें की कक्ष में एंट्री से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग हाेगी। ऐसे में परीक्षार्थियाें काे एक घंंटा पहले केंद्र पर पहुंचना हाेगा। अनियमित विद्यार्थियों की शेष प्रायाेगिक परीक्षाएं 9 से 16 जून के बीच हाेगी।
संशाेधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 9 से 16 जून के बीच हाेगी। परीक्षाएं दाे शिफ्ट में दाेपहर 9 से 12 व दाेपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच हाेगी। दिव्यांग बच्चाें की परीक्षा दाेपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच हाेगी। परीक्षा शुरू हाेने के दस मिनट पहले उत्तर पुस्तिका व पांच मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। हायर सेकंडरी परीक्षा में वाणिज्य संकाय काे छाेड़कर शेष विषयाें का प्रश्न पत्र 100 अंकाें का हाेगा। परीक्षा के दाैरान सभी परीक्षार्थियाें काे मास्क पहनकर अाना हाेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/schedule-of-postponed-examinations-candidates-will-have-to-arrive-one-hour-before-127369421.html
No comments:
Post a Comment