Friday, June 5, 2020

गोदाम पर पकड़े न जाएं इसलिए बोरों में गेहूं के बीच भर दिए मिट्‌टी के ढेले

समर्थन मूल्य पर किसानों से सही गेहूं खरीदने के बाद सोसायटी प्रबंधक सरकार को पलीता लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बोरों में ऊपर और नीचे सही माल भर दिया और बीचों बीच मिट्‌टी, रेत आदि भरकर ट्रक ओपन कैप पर भेज दिया। ओपन कैप प्रभारी ने बोरियों के बीच से सैंपल लिया तो भारी मात्रा में मिट्‌टी मिली पाई गई है।

शुक्रवार को दस से बाहर ट्रक माल रिजेक्ट कर वापस सोसायटियों को भेज दिया है। यही नहीं भटनावर, रन्नौद व अन्य सोसायटियों से चने के चार ट्रकों में सड़ा, घुना और मिलावट पाए जाने पर माल रिजेक्ट कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों भटनावर में एसडीएम पल्लवी वैध ने अमानक चना जब्त किया था। इससे पहले भी कई गाड़ियां माल खराब होने पर रिजेक्ट कर दी हैं। इसके बाद भी लगातार खराब माल आ रहा है। अब सवाल उठ रहे हैं कि खराब माल कितनी मात्रा में गोदाम और ओपन कैप में जमा हो गया है। इसकी प्रशासन जांच कराएगा तो सच सामने आ जाएगा। अभी और सोसायटी प्रबंधकों पर कार्रवाई हो सकती है।

अनुग्रहा पी. ,कलेक्टर शिवपुरी ने कहा-माल की जांच कराकर कार्रवाई करूंगी
ओपन कैप पर जानबूझकर सोसायटी वाले मिट्‌टी मिलाकर माल जमा करने के लिए भेज रहे हैं तो यह बहुत ही गलत बात है। सोसायटियों के माले की चेकिंग कराकर संबंधितों पर कार्रवाई कराएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओपन कैप में आए गेहूं की बोरी से निकले कंकड़, मिट्‌टी दिखाता हुआ।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/do-not-get-caught-on-the-warehouse-so-fill-the-soil-in-the-sacks-with-wheat-127379041.html

No comments:

Post a Comment