लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद नगर निगम कामकाज पटरी पर वापस लौटने लगा है। इस दौरान निगम में संपत्तिकर और जलकर की राशि जमा कराने को लेकर भीड़ दिखाई दी। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मैनुअल तरीकी से कर काउंटर पर भी अपने बिलों का भुगतान कराया। 76 दिनों के बाद नगर निगम में कर काउंटर खुलते ही लोगों ने जलकर जमा कराया।
दरअसल, नगर निगम साल भर का एक साथ जलकर जमा कराने पर 1 महीने की छूट दे रहा है। इसकी वजह से कई लोग अपना कर जमा कराने के लिए पहुंचे। हालांकि अभी तक ऑनलाइन बिल जमा कराया जा रहा था। साइड ओपन नहीं होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने बताया कि जलकर में मिलने वाली छूट 5 उपभोक्ताओं के लिए जून से 5 जुलाई तक ही मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/after-76-days-open-counters-people-deposited-property-and-burned-127379948.html
No comments:
Post a Comment