जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री कोदू प्रसाद तिवारी के खिलाफ वर्ष 2018 में आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में मंगलवार को ईओडब्ल्यू टीम द्वारा जबलपुर व सतना में एक साथ कार्रवाई करते हुए सम्पत्ति कुर्क की गयी है। इस दौरान चल-अचल सम्पत्ति के अलावा सतना में एक पेट्रोल पंप भी सील किया गया है।
सूत्रों के अनुसार आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में वर्ष 2018 में की गयी कार्रवाई के दौरान करीब 9 करोड़ के जेवर, सौ एकड़ जमीन व 20 से अधिक प्लाॅट के दस्तावेज बरामद किए गये थे। जाँच उपरांत भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले की जाँच के दौरान जबलपुर व सतना स्थित परिसरों एवं सतना शहर में पेट्रोल पंप व दोनों शहरों में उनके व उनके परिजनों के नाम भारी सख्या में चल व अचल सम्पत्ति होने के दस्तावेज बरामद किए गये थे। उक्त मामले में 23 जून को माननीय विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जबलपुर द्वारा अभियुक्तोंं की सम्पत्ति कुर्की के आदेश दिए जाने पर ईओडब्ल्यू एसपी नीरज सोनी के निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की सम्पत्ति कुर्की व जब्ती की कार्रवाई की गयी है।
सोने की सिल्ली व जेवर | रिटायर्ड यंत्री के यहाँ छापे के दौरान कई किलो की सोने की सिल्ली सहित करीब 9 करोड़ के जेवर, भारी मात्रा में चाँदी के जेवर बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, टैंकर व ट्रैक्टर भी मिला है जिसकी कीमत करोड़ों में आँकी जा रही है।
आज खोले जाएँगे बैंक लाॅकर
सूत्रों के अनुसार रिटायर्ड यंत्री के जबलपुर व सतना स्थित दोनों परिसरों में कुर्की की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस दौरान करीब 60 से 70 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क किया जाना बताया गया है, वहीं दोनों शहरों में बैंक लाॅकर होने का पता चला है। इन लाॅकरों काे आज खोला जाएगा।पी-4
जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री कोदू प्रसाद तिवारी के पास आय से अधिक सम्पत्ति होने की शिकायत पर वर्ष 2018 में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में विशेष न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गयी है।
-नीरज सोनी, एसपी, ईओडब्ल्यू
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/attached-property-worth-crores-of-retired-executive-engineer-127441769.html
No comments:
Post a Comment