केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए विशेष याेजना चलाई जा रही है। जिनकी मदद से किसानों को हर महीने तय आय हो सकती है और इन योजनाओं के तहत उनके बैंक खाते में सालाना 36 हजार रुपए तक आ सकते हैं। यह योजना छोटे किसानों के लिए हैं। योजना का नाम पीएम किसान मानधन याेजना है जो आपको हर महीने तय रकम देती हैं। इन योजनाओं का लाभ 18-40 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। हालांकि, इन योजनाओं की शर्तें पूरी करना जरूरी है तभी व्यक्ति इससे मिलने वाली आय या फिर पेंशन का हकदार हो सकता है।
हर महीने 55 से 200 रुपए तक करना होगा जमा
प्रधानमंत्री ने 2019 में इस योजना को लांच किया था जिसमें किसानों को पेंशन देने की सुविधा है। इसमें भी 18 से 40 साल तक की उम्र के ही किसान हिस्सा ले सकते हैं। इस स्कीम का फायदा वो किसान ले सकते हैं जो छोटी लधु या सीमांत किसान हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती है। इसमें भी किसानों को 55 रुपए से लेकर 200 रुपए तक मंथली निवेश करना होता है। जितना आप योगदान देंगे उतना ही योगदान सरकार भी देगी। इसका फायदा लेने के लिए आपको आधार कार्ड, खसरा-खतौनी की नकल, 2 फोटो, बैंक पासबुक (आईएफएससी कोड के साथ) की जरूरत होगी। इस योजना में भी 55 से 200 रुपए तक मासिक जमा किए जा सकते हैं। आपको आधार कार्ड, 2 फोटो, बैंक पासबुक देनी होगी।
ऐसे होता है रजिस्ट्रेशन
- इस योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेश के लिए आपको सीएससी सेंटर जाना होता है।
- यहां आधार कार्ड, दाे पासपापेर्ट फाेटाे,बचत खाता या जनधन खाते का नंबर और आईएफएससी कोड और खसरा खताैनी बी वन की नकल देना होता है।
- खाता खोलते समय नॉमिनी तय कर सकते हैं। पूरी जानकारी दर्ज होने के बाद मासिक कॉन्ट्रीब्यूशन की जानकारी मिलती रहेगी।
- आपको शुरुआती योगदान नगद में देना होगा।
जिले में 33 हजार 671 किसान 18 से 40 वर्ष के हैं। वह इस याेजना का लाभ सीएससी सेंटर जाकर ले सकते हैं। किसानाें काे 36 हजार रुपए साल 60 वर्ष की उम्र के बाद मिलेंगे।
जितेंद्र सिंह उप सचालक कृषि
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/farmers-between-the-age-of-18-to-40-years-will-be-entitled-to-deposit-of-660-rupees-every-year-and-get-36-thousand-rupees-pension-127441761.html
No comments:
Post a Comment