Friday, June 5, 2020

संविदा नीति पर दाे साल बाद भी अमल नहीं, कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संविदा नीति पर दो वर्ष बाद भी अमल नहीं होने से नाराज स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार काे काला दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया प्रदेश स्तरीय आह्वान पर कर्मचारियाें ने अपने कार्यस्थल कार्य के दौरान काली पट्टी, काला मास्क, काला चश्मा, काली टोपी सहित काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। संविदा चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, प्रबन्धन इकाइयां, ऑपरेटर, आयुष, एड्स, टीबी परियोजना के समस्त कर्मचारियों कार्यस्थल पर उपस्थित होकर काम किया। कर्मचारियों को नियमित नहीं करने, 5 जून 2018 सामान्य प्रशासन की संविदा नीति, नियमित समकक्ष पद 90 प्रतिशत वेतनमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 2 साल बीत जाने के बाद भी लागू न होने से सरकार के प्रति आक्रोश है। मुख्यमंत्री कोविड 19 कल्याण योजना से भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी वंचित हैं। कर्मचारियों को 10,000/- की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि बिना बीमा, पेंशन, अनुकम्पा, सामाजिक सुरक्षा, मंहगाई-दैनिक भत्ते औरनियमित की तुलना में आधे वेतन में काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि स्वयं के द्वारा निर्मित और पारित हो चुके नियमों का पालन कराने में सरकार पूर्णत: नाकाम और असफल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/employees-celebrated-black-day-even-after-two-years-of-contract-policy-127380054.html

No comments:

Post a Comment