चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दी गई माता टेकरी 8 जून से फिर खुलेगी। इसके लिए प्रशासन तैयारियाें में जुटा है। एसडीएम प्रदीप
साेनी ने शुक्रवार काे तैयारियाें का जायजा लिया।
एसडीएम साेनी ने बताया केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 8 जून से सभी धर्मस्थल खुलने हैं। उसी के तहत माता टेकरी भी श्रद्धालुअाें के लिए खुलेंगी। कलेक्टर डाॅ. श्रीकांत पांडेय के निर्देश पर श्रद्धालुओं में काेराेना संक्रमण न फैले, इसके व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर में प्रवेश के पहले सार्वजनिक
सुविधाघर के पास हाथ धाेने की व्यवस्था रहेगी।
श्रद्धालु हाथ धाेकर ही मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। चप्पल-जूते
बाहर ही खाेलने हाेंगे। मंदिर के गेट पर ही थर्मल स्कैनर से जांच हाेगी। प्रसाद ले जा सकते हैं लेकिन मंदिर में पुजारी या अन्य किसी के हाथ में नहीं दे सकते। चार ड्रम रखे जाएंगे, जिसमें पूजन सामग्री डालनी हाेगी। मंदिर में घंटी बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। अन्नक्षेत्र काे फिलहाल चालू नहीं किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/mata-tekri-closed-from-chaitra-navratri-will-open-for-darshan-from-june-8-127380066.html
No comments:
Post a Comment