जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लाेगाें की संख्या बढ़ना जहां चिंता का कारण है ताे वहीं स्वस्थ हाेने वाले लाेगाें का आंकड़ा सुकून देने वाला है। शनिवार काे 10 मरीजाें काे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक संक्रमित मिले 200 लाेगाें में से 118 मरीज ठीक हाेकर घर लाैट चुके हैं। यह कुल संक्रमिताें का 59 फीसदी है। शनिवार को सुपर स्पेशलिटी सहित चार अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए लोगों को घर में ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
606 लाेगाें के लिए सैंपल: अलग-अलग इलाकाें में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभागाें ने सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ा दी है। शनिवार काे जिला अस्पताल मुरार से कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ.अमित रघुवंशी और डॉ. हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने धनेली, करगवां, गिरगांव, चक घुटीना, सुनारपुर और हिस्तनापुर में संदिग्ध लाेगाें के सैंपल लिए। टीम में डॉ. अक्षत पुरोहित, डॉ. ऋषभ, डॉ. सागर, डॉ. आशीष, विपिन श्रीवास्तव, संदीप प्रधान, रंजीत रजक, पुष्पेंद्र गोयल, अभय माथुर, अर्चना मेहरा, संध्या परिहार और अनूप शर्मा शामिल हैं।
टीम ने उक्त गांवाें में 400 से अधिक सैंपल लिए। रात तक जिले में कुल 606 सैंपल लिए गए। कंपू में सर्वे पूरा और लधेड़ी में 105 घर बचे: स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लधेड़ी में 380 मकानों में से 275 घराें का सर्वे किया। यहां पर तीन लाेगाें के सैंपल लिए गए हैं। जबकि कंपू स्थित न्यू कृष्णा कॉलोनी में 52 घरों में टीम ने घर-घर जाकर सर्वे का काम पूरा कर लिया है। लधेड़ी क्षेत्र में मालती राठौर कोरोना पीड़ित मरीज निकली थी। इसके बाद कंटेनमेंट जोन बनाकर हर घर का सर्वे करने का निर्णय लिया गया था। जबकि बंशीपुरा में 400 और राजेंद्र नगर में 99 घरों का सर्वे किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/59-of-the-patients-were-healthy-ie-118-out-of-200-houses-127383609.html
No comments:
Post a Comment