गौरव शर्मा,लॉकडाउन का असर मंदिरों में दान और चढ़ावे की राशि पर भी हुआ है। पुजारी के मुताबिक खजराना गणेश मंदिर में इस दौरान सिर्फ 15 हजार रुपए दान ऑनलाइन मिला है। वहीं रणजीत हनुमान मंदिर में करीब 25 हजार का दान मिला है। सामान्य दिनों में इस अवधि में 75 लाख रुपए से ज्यादा चढ़ावा आता है। खजराना गणेश में हर माह औसत 25 लाख और रणजीत हनुमान मंदिर में 8 लाख रुपए दान मिलता है।
दोनों मंदिरों में पुजारियों के मानदेय, प्रबंध समिति कार्यालय, सिक्युरिटी गार्ड, हाउसकीपिंग, सफाईकर्मियों आदि के वेतन पर 18 लाख रुपए से ज्यादा हर माह खर्च होता है। दोनों ही जगह मंदिर प्रबंध समिति से यह भुगतान किया जाता है। रणजीत हनुमान से तो लॉकडाउन में हर दिन हजार से ज्यादा भोजन पैकेट भी बांटे गए।

चढ़ावा-दान 25 लाख रुपए औसत हर माह
- पुजारी परिवार व प्रबंध समिति स्टाफ का मानदेय : 3.5 लाख हर माह।
- सफाईकर्मी, गार्ड का वेतन : 8 लाख रुपए माह।
- अन्नक्षेत्र का स्टाफ : 1.5 लाख रुपए हर माह।
चढ़ावा-दान 8 लाख रुपए औसत हर माह
- पुजारी व मंदिर प्रबंध समिति स्टाफ का मानदेय : 2 लाख रुपए।
- सिक्युरिटी, हाउसकीपिंग, सफाई कर्मी : 3 लाख रुपए करीब। यहां 25 लोगों का स्टाफ अलग से है।
मल्हारगंज के गणेश मंदिर में लगे डिस्टेंसिंग के स्टीकर
मल्हारगंज स्थित छोटे गणेश मंदिर में किस तरह से श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा, इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर में टाइल्स पर स्टीकर भी लगा दिए। इसमें छह-छह फीट दूरी पर भक्तों को खड़ा किया जाएगा। गर्भगृह में मंदिर में प्रवेश पहले से ही बंद है। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बताया छह-छह फीट दूरी पर स्टीकर लगा रखे हैं। उस पर खड़े होकर भक्त आगे बढ़ेंगे। बिना मास्क, गमछे या दुपट्टे के मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
एक समय में केवल 15 लोग कर सकेंगे दर्शन
- मंदिर में 20-25 सेकंड तक भक्त दर्शन कर सकेंगे।
- हार-फूल स्वीकार नहीं होंगे।
- मंदिर में 8.30 बजे से प्रवेश शुरू होगा। मंदिर दोपहर ढाई बजे तक खुला रहेगा। शाम को दर्शन नहीं।
- बिचौली मर्दाना रोड स्थित वैष्णवधाम मंदिर में भी गर्भगृह के बाहर रैलिंग लगा दी गई। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग से दर्शन करवाए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/75-lakhs-there-used-to-be-treasure-donations-in-ranjit-hanuman-now-only-40-thousand-came-127383583.html
No comments:
Post a Comment