Sunday, June 21, 2020

ज्योतिनगर में 4 लाख नकदी सहित 5 तोले सोने के गहने चोरी, क्योंकि गश्ती दल नहीं पहुंच रहा

दो थानों के पुलिस बल के बाद भी शहर में लूटपाट और चाेरी की वारदात कम नहीं हो रही, क्योंकि शहर में लगे पुलिस के आधे से ज्यादा कैमरे बंद और शहरी क्षेत्र के बाहरी हिस्सों में पुलिस गश्ती दल पहुंच नहीं पा रहा।
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ज्योति नगर क्षेत्र में आप पार्टी के विधायक प्रत्याशी के भाई के घर चोरों ने सेंध लगा दी। यहां से 4 लाख रुपए नकदी सहित 5 तोले सोने के गहने व किराना सामान के साथ मुर्गियां तक चोरी हो गई। हाई प्रोफाइल नाम आते ही पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। जानकारी के अनुसार आप पार्टी के विधायक प्रत्याशी जिया लाला के भाई मुजीब लाला रिश्तेदारी में अकोदिया गए थे। बदमाशों ने उनके घर के ताले चटका दिए। अालमारी से लेकर गादी-तकियों तक में रखे रुपए, गहने, किराना सामान पर हाथ साफ कर दिया। पास में रहने वाले अन्य दो भाइयों ने सुबह सात बजे उठकर मुर्गियों को गायब पाया तो वारदात का खुलासा हुआ। सूचना पर लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में आप नेता लाला ने एसपी से बात कर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इसके बाद लालघाटी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।
पहले से ज्यादा सुरक्षित होंगे खुले स्थान - पुलिस ने एक बार फिर चोरों को जल्द पकड़ने का दावा कर दिया। लालघाटी थाना प्रभारी मनीष दुबे के अनुसार थाना क्षेत्र के अधिकांश हिस्से खुले पड़े हैं। ऐसे में हमने यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया हुआ है। इन हिस्सों को जोड़ने वाले मुख्य रास्तों पर पहले से ज्यादा गश्त की जाएगी। इसके अलावा चोरों की धड़पकड़ के लिए टीम को भी रवाना कर दिया हैं।

वारदात के बाद लगाए सीसीटीवी कैमरे
मुजीब लाला के जिस घर में चोरी हुई वह ज्योति नगर क्षेत्र के बाहरी हिस्से में बना हुआ है। ऐसे में यहां चारों तरफ खुला स्थान है। इसके अलावा मुख्य रास्ते पर लाइट भी नहीं होने से यहां आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आप नेता जिया लाला ने बताया उन्होंने नपा को लाइट लगाने के लिए कई बार शिकायत की। साथ ही पुलिस को भी गश्ती दल नहीं आने को लेकर अवगत कराया पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। अभी तो चोरी हुई है, किसी दिन हमारे बच्चों को ही बदमाश उठा ले जाएंगे। इसी के चलते हमने अब सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय किया है।
पुलिस के आधे कैमरे बंद- सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तात्कालीन एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने शहर में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे पर उनके स्थानांतरित होते ही सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव को लेकर पुलिस उदासीन हो गई। दुपाड़ा तिराहे पर दुर्घटनाओं के बाद टूटे कैमरे अब तक नहीं सुधारे गए। अब यहां वाहनों की नंबर प्लेट देखने के लिए लगे कैमरे भी उलटे हो गए है। इसी तरह ज्योति नगर, ट्रैफिक पाइंट जैसे अहम स्थानों के कैमरे भी बंद पड़े है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 jewels of gold, including 4 lakhs of cash, stolen in Jyotinagar as patrol party is not reaching


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/5-jewels-of-gold-including-4-lakhs-of-cash-stolen-in-jyotinagar-as-patrol-party-is-not-reaching-127434748.html

No comments:

Post a Comment