बिजली कंपनी के प्री मानसून मेंटेनेंस के दावे खोखले साबित हुए। दो दिन पहले हुई पहली ही तेज बारिश में पूरे शहर में दो से लेकर 5 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली कंपनी के कॉल सेंटर (1912) पर 24 घंटे में करीब 12500 शिकायतें पहुंची। गुरुवार- शुक्रवार देर रात तक हुई बारिश के दौरान नए, पुराने शहर, कोलार, भेल, बैरागढ़ इलाके की कई काॅलोनियों व मोहल्लों में 2 से 5 घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि कई बार काॅल लगाया, लेकिन वेटिंग ही बताता रहा। इससे काफी परेशानी हुई।
इधर, शनिवार काे मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी विशेष गढ़पाले ने वीडियाे कान्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियाें से कहा कि फ्यूज ऑफ काॅल्स यानी शिकायताें के निराकरण के रिस्पांस टाइम काे और कम किया जाए। मीटर रीडिंग, बिलिंग और वाेल्टेज के उतार- चढ़ाव की शिकायताें काे गंभीरता से लिया जाए।
उपभोक्ताओं के कॉल वेटिंग में क्योंकि....
- कॉल सेंटर पर एक साथ 150 कॉल अटेंड किए जा सकते हैं। 101 से 150वें नंबर का कॉल वेटिंग में रहते हैं।
- 151वें कॉल से बाकी कॉल तब तक नहीं लगेंगे जब तक कोई लाइन फ्री नहीं हो जाती। 2 से 3 मिनट तक कोशिश करने के बाद कुछ लाेगाें के ही काॅल अटेंड हाे पाते हैं, क्याेंकि फिर वेटिंग शुरू हाे जाती है।
इसलिए गुल होती है बिजली
1. मेंटेनेंस के दौरान अमले के पास शट डाउन का टाइम ज्यादा नहीं होता ऐसे में पूरे खराब इंसुलेटर नहीं बदल पाते। इस वजह से बारिश के दौरान बिजली गुल हो जाती है।
2. बारिश के दौरान गरज- चमक के साथ आकाशीय बिजली कड़कने से बिजली लाइनों के पिन इंसुलेटर, जंपर जल जाते हैं।
कहां करें शिकायत
यदि कॉल सेंटर पर वेटिंग में आने या कॉल ड्रॉप होने के कारण कॉल नहीं लगे तो उपभोक्ता वाॅट्सएप नंबर 07552551222 पर चैटबोट के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/maintenance-still-cuts-power-in-the-name-127431898.html
No comments:
Post a Comment