Friday, April 3, 2020

महिला को प्रसव पीड़ा हुई, वाहन नहीं मिला तो आरक्षक ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल

आलीराजपुर.महामारी के संक्रमण से देश को बचाने के लिए, पुलिस, डॉक्टर, सफाईकर्मी, समाजसेवी सभी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इसी ड्यूटी के बीच मौका मिलने पर पुलिसकर्मी मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। खट्‌टाली चौकी क्षेत्र के ग्राम मसानी में शुक्रवार को एक जवान ने मानवता की मिसाल पेश की। यहां एक प्रसूता को अचानक दर्द बढ़ गया।

108 को कॉल किया लेकिन एंबुलेंस किसी दूसरे इवेंट पर होने के कारण नहीं पहुंच पाई। गांव की महिलाओं ने मदद कर उसकी रास्ते में ही डिलीवरी कराई। इसी बीच एक जवान ने महिला को दर्द से तड़पते देखा और बाइक लेकर मदद के लिए पहुंचा, लेकिन महिला बाइक पर बैठने की स्थिति में नहीं थी।

इसलिए आरक्षक ने ठेलागाड़ी पर बैठाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। अब जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। मानवता की मिसाल पेश करने वाले जवान को एसपी विपुल श्रीवास्तव ने पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रसूता इस तरह सड़क पर पड़ी कराह रही थी, जिसे आरक्षक ने ठेले से अस्पताल पहुंचाया


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/aliraj-pur/news/woman-suffering-delivery-vehicle-not-found-constable-rushed-to-hospital-127100999.html

No comments:

Post a Comment