Monday, April 13, 2020

एटीएम खाली... यहां पर बैंक में लाइन में खड़े लोग नहीं कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

सेंट्रल बैंक का एटीएम दो दिन से खाली है। ऐसे में बैंक में ग्रामीणों की भीड़ हो रही है। तंबोलिया निवासी रेणुका पोरवाल ने बताया 2 दिन से एटीएम से रुपए नहीं निकल रहे हैं। मोतिया निवासी प्रकाश, राकेश पोरवाल भी रुपए निकालने के लिए परेशान हुए। ग्राहकों का कहना है कि बैंक सुबह 10.30 बजे शुरू हुई जबकि 11 बजे लोग घरों में चले जाते हैं। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अशोक कुमार ननामा बल सहित पहुंचे। बैंक में प्रवेश करने वाले सभी ग्राहकों को रस्सी हाथ से ऊपर कर अंदर जाना पड़ रहा है, इससे भी संक्रमण का खतरा है। ग्राम विकास सेवा समिति रावटी के सदस्य विपिन ठाकुर ने बताया सेंट्रल बैंक के लीड मैनेजर आरएम सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। अब दूसरी बैंक खोलने के लिए लॉकडाउन खुलने के बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ATM empty ... Here people standing in line in bank are not following social distancing


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/atm-empty-here-people-standing-in-line-in-bank-are-not-following-social-distancing-127163697.html

No comments:

Post a Comment