Monday, April 6, 2020

लॉकडाउन: हवा शुद्ध, जमीन से उठने वाली उष्मा काे राेकने वाला प्रदूषण खत्म, रात में गर्मी से राहत


{ग्वालियर चंबल संभाग में हाे सकती है बूंदाबांदी

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विश्व के कई देशों ने लॉकडाउन किया है। इस कारण पूरे विश्व की हवा शुद्ध हुई है, जिसका सीधा असर तापमान में देखने को मिल रहा है। पर्यावरणविद और मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में तैरने वाले पार्टिकल यानी प्रदूषण जमीन से आसमान में जाने वाली उष्मा को नहीं रोकेंगे। इससे रात में गर्मी का अहसास ज्यादा नहीं होगा, क्योंकि हवा अशुद्ध होने के कारण धरती से निकलने वाली उष्मा को प्रदूषण ऊपर तक नहीं जाने देते थे, इससे रात में लोग गर्मी का अहसास ज्यादा करते थे, लेकिन अब उष्मा बिना रुकावट के ऊपर जाएगी, इससे जमीन जल्दी ठंडी होगी। वहीं ईरान और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को आपस में टकरा रहे हैं, जिससे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा बनेगा, जिससे अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर चंबल संभाग में बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।

एक्सपर्ट कमेंट: पिछले सालों की तुलना में रात में गर्मी का अहसास कम होगा

अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार हैं



धरती के तापमान में कमी आएगी


-डॉ. हरेंद्र शर्मा, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण अध्ययनशाला, जेयू




सीजन में पहली बार दिन का पारा 38.50

सीजन में पहली बार दिन का पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। दिन का पारा सामान्य से ऊपर पहुंचने के कारण सोमवार को लोगांे ने गर्मी का अहसास किया। पश्चिमी हवा आने के कारण सोमवार को दिन और रात का तापमान बढ़त के साथ दर्ज हुआ। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। सुबह की आर्द्रता 51 फीसदी रही। यह सामान्य से 17 फीसदी अधिक रही। जबकि शाम की आर्द्रता 21 फीसदी रही। यह सामान्य से 3 फीसदी अधिक रही।

एयर क्वालिटी इंडेक्स घटकर आधे पर आया

एयर क्वालिटी इंडेक्स घटकर आधे से भी कम हो गया है। जीवाजी यूनिवर्सिटी में क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय में प्रदूषण मापने के लिए ऑनलाइन मॉनीटरिंग स्टेशन बना है। यहां दर्ज आंकड़ों के मुताबिक 17 मार्च को एयर क्वालिटी इंडेक्स 160 दर्ज हुआ था। वहीं अब यह घटकर 81 पर आ गया है। लॉकडाउन से लगातार हवा शुद्ध हो रही है। जिसका असर तापमान में पड़ रहा है। हालांकि इस साल पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय हैं, इस कारण भी तापमान सामान्य से भी कम रिकॉर्ड हो रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा शामिल रहती है। पीएम 2.5 की मात्रा वाहनों से निकलने वाले धुंआ और पीएम 10 की मात्रा धूल उड़ने के कारण बढ़ती है। वाहनों का संचालन और फैक्टरियां बंद हैं, इससे एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य स्तर पर पहुंच गया है।

लाॅकडाउन की वजह से वाहनों का चलना बंद है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर काफी गिर गया है। इस कारण शहर का दृश्य साफ सुथरा दिख रहा है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स घटकर आधे से कम हुआ, 17 मार्च को 160 तो अब 81 के करीब चल रहा

जेयू के ऑनलाइन मॉनीटरिंग स्टेशन में कब कितना एयर क्वालिटी इंडेक्स रिकॉर्ड हुआ


81
*
*

6 अप्रैल

100
*
*

25 मार्च

73
*
*

5 अप्रैल

104
*
*

20 मार्च

73
*
*

30 मार्च

113
*
*

15 मार्च

124
*
*

10 मार्च



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news lockdown air purifier heat releasing pollution from the ground is over heat relief at night


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-lockdown-air-purifier-heat-releasing-pollution-from-the-ground-is-over-heat-relief-at-night-071643-6984256.html

No comments:

Post a Comment