ग्वालियर| पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 113वीं जयंती पर रविवार को फूलबाग स्थित बाबू जगजीवन राम समता पार्क में भारतीय दलित वर्ग संघ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर भारतीय दलित वर्ग संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर मंडेलिया, राष्ट्रीय सचिव महेश मदुरिया, राजप्रकाश बाल्मीक, बबलू सोन मौजूद थे। श्री मंडेलिया ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए समाज दिवस जयंती समारोह स्थगित कर प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-salute-to-babu-jagjivan-ram-by-offering-flowers-070618-6978284.html
No comments:
Post a Comment