बाहर से आने वाले लोगो पर प्रशासन कड़ी नजर रखे हुए है, नपा के कर्मचारी व आंगन बाड़ी कार्यकर्ता ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रहे है ताकि उन्हें आइसोलेटेड किया जाकर कोरोना से सुरक्षित रखा जा सके।
प्रशासन के पास कुछ लोगो ने शिकायत की कि मस्जिद रंगरेजान मर्कज में संचालित मदरसा मिसवाहुल उलूम में आधा दर्जन लोग रूके हुए है जिस पर एसडीएम संजय उपाध्याय, सीएमओ बीएल सिंह, नपा इंजीनियर बंटी बाथम पुलिस बल के साथ पहुंचे तो मस्जिद में ताले डले हुए थे मदरसे के संचालक हाफिज मो. इलयास आदि को बुलवाकर ताले खुलवाकर मदरसा व मस्जिद का निरीक्षण किया तो शिकायत झूठी पाई गई वहां पर कोई भी नहीं मिला। मदरसे की छुट्टियां शासन के निर्देश के बाद पहले ही कर दी गई थी। क्षेत्र में कोई भी बाहरी जमात भी नहीं है इस बात की पुष्टि भी की गई। आवश्यक निर्देश देकर प्रशासनिक अमला वापस हो गया कि यदि कोई भी बाहरी व्यक्ति आता है तो तत्काल उसकी सूचना प्रशासन को दें।
उल्लेखनीय है कि लोग अपने आने की सूचना प्रशासन को न देकर छुपाने की कोशिश कर रहे है वहीं शहर के कुछ अंदरूनी मोहल्लों में भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले सामने आ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/officers-investigated-mosques-and-madrasas-on-information-but-none-were-found-127144857.html
No comments:
Post a Comment