होशंगाबाद| कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिला अस्पताल में आवश्यक उपकरणों एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता है। सीएमएचअाे डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया जिला मुख्यालय पर पर्याप्त सामग्री है। डिस्पोजेवल थ्री लेयर मास्क 25 हजार 600 है। एन 95 मास्क 378, लायजोल सोल्युशन 65 नग, सोडियम हाइपरक्लोराइड सोल्यूशन 97 ली., सर्जिकल स्प्रीट 250 नग, डिस्पोजेवल ग्लब्स 32 हजार 175, फॉगिंग सेाल्युशन (5 लीटर) 20 नग, पीपीई किट 265 नग, वीटीएम किट 185 नग, हैंड सैनिटाइजर 180मिली के 3215 नग, हायड्रो आक्सीक्लोरीन 400एमजी की गोली 4100 उपलब्ध है। सभी विकासखंडाें सहित 84 चिकित्सा अधिकारी, 2 पीजीएमओ, 239 एएनएम, 267 स्टाफ नर्स, 42 फार्मेसिष्ट 94 लैब टेक्नीशियन कार्य कर रहे हैं। डॉ. जैसानी ने बताया जिले में 9 आईसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। 23 संस्थानों के 1588 पलंग अधिग्रहित है। सभी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 07574-254446 है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-preparations-completed-in-the-district-hospital-for-the-rescue-of-corona-virus-073039-6961865.html
No comments:
Post a Comment