Friday, April 24, 2020

कोरोना से हुई वृद्धा की मौत, रिपोर्ट आने के बाद मांगलिया में दहशत

कदवाली बुजुर्ग गांव के जिस परिवार में लगातार दो दिन दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हुई थी, उनमें से एक को कोरोना था। उनकी रिपोर्ट गुरुवार को आई। जैसे गांववालों को इसका पता चला पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम गांव पहुंची। लोगों ने बताया कि मृतका के परिवार के सदस्य दूध का कारोबार भी करते थे, जिसके लिए प्रतिदिन इंदौर जाते थे। हालांकि 1 अप्रैल के बाद परिवार का कोई भी सदस्य दूध लेकर इंदौर नहीं गया। सांवेर बीएमओ डॉ. हेमंत रघुवंशी ने बताया कि परिवार के चार और एक पड़ोसी को आइसोलेशन के लिए इंदौर भेजा है। वहीं 26 लोगों को गांव में ही क्वारेंटाइन किया गया है, जिनमें पुरुषों को शासकीय स्कूल और महिलाओं को घर में ही रखा गया है।

पड़ोसी महिला का भी सैंपल लिया, गांव में पुलिस तैनात

वहीं दो दिन पहले पड़ोसी महिला को तेज बुखार के चलते राजश्री अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार को उसका भी सैंपल लिया गया। वहीं महिला की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जाएगी। चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह तोमर ने बताया कि मृतक वृद्धा के घर की ओर जाने वाले रास्तों को चारों ओर से बंद कर जवानों की तैनाती कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Old woman died due to corona, Panic in Mangalia after report came


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/old-woman-died-due-to-corona-panic-in-mangalia-after-report-came-127235039.html

No comments:

Post a Comment