Wednesday, April 1, 2020

सात साल सजा की चेतावनी के बाद मार्केट में आया सेनेटाइजर व मास्क का नया स्टॉक

तत्काल एक्शन ले रहे है

कोविड-19 (कोरोना) के खिलाफ जंग में सबसे कारगार समझे जाने वाले सेनेटाइजर व मास्क के प्रिंट रेट में 60 फीसदी की कमी हो गई है। 18 रुपए प्रिंट रेट का टू लेयर मास्क आठ रुपए में उपलब्ध है जबकि तीन लेयर का 20 रुपए प्रिंट रेट का मास्क 10 रुपए में। इसी प्रकार 550 से 650 रुपए की प्रिंट रेट पर बिकने वाला 500 एमएल का सेनेटाइजर 65 प्रतिशत की कमी के साथ अब 250 रुपए की नई प्रिंट रेट से साथ उपलब्ध है।

ग्वालियर के मार्केट में एक लाख मास्क व डेढ़ लाख सेनेटाइजर की बोतल उपलब्ध हैं। हर सप्ताह एक लाख मास्क व 25, 50,100 व 500 एमएल की सेनेटाइजर बोतल की सप्लाई मांग के हिसाब होगी।

सेनेटाइजर व मास्क के साथ सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं उचित मूल्य के सम्बंध में तत्काल एक्शन ले रहे है। ग्वालियर सहित प्रदेश भर में मॉनीटरिंग कर रहे है।
शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण , मप्र

}आठ रुपए में मास्क और 25 रुपए में सेनेटाइजर**

} }प्रिंट रेट में 60 फीसदी तक की कमी } एक लाख मास्क और डेढ़ लाख सेनेटाइजर की बोतल मार्केट में हर हफ्ते होगी सप्लाई


positive

DB Star



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-new-stock-of-sanitizer-and-mask-came-in-the-market-after-warning-of-seven-years-punishment-070643-6954487.html

No comments:

Post a Comment