Monday, April 13, 2020

गैस सिलेंडर लेने के लिए घर से निकले दो युवकों को कोरोना वॉलेंटियर ने पीटा

लॉकडाउन दौरान बाहरी व्यक्ति को गांव में घुसने से रोकने के लिए कोरोना वॉलेंटियर पहरा दे रहे हैं लेकिन सोमवार को जब गांव कलालिया के दो युवक गैस सिलेंडर लेने के लिए बाइक से जा रहे थे तो कोरोना वॉलेंटियर ने दोनों के साथ लकड़ी से मारपीट की। जिसकी शिकायत रिंगनोद थाने पर की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कलालिया निवासी संजय राठौड़ के घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। जिसकी बुकिंग के बाद सोमवार को गैस एजेंसी ने टंकी की डिलीवरी के लिए वाहन भेजा। संजय अपने भाई मुकेश के साथ बाइक लेकर गांव के चौराहे पर सिलेंडर लेने पहुंचे तो कोरोना वॉलेंटियर और सरपंच पति के भाई योगेश पाटीदार ने दोनों के साथ लकड़ी से मारपीट की। जब दोनों रिपोर्ट लिखाने रिंगनोद थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने कहा आपने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। जैसे-तैसे पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल कराकर मामला जांच में लिया।
राठौड़ ने बताया गैस सिलेंडर लेने के लिए बाहर निकले थे। सरपंच पति के छोटे भाई ने हमारे साथ मारपीट की। मामले में वॉलेंटियर पाटीदार ने कहा मैंने मारपीट नहीं की, घर से बाहर निकलने के लिए मना किया था। थाना प्रभारी निमेश देशमुख ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों की जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona Volunteer beaten two young men who came out of the house to take a gas cylinder


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/corona-volunteer-beaten-two-young-men-who-came-out-of-the-house-to-take-a-gas-cylinder-127163694.html

No comments:

Post a Comment