रतलाम जिले में अभी एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है लेकिन उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन में मंगलवार को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। चूंकि नागदा आलोट-ताल क्षेत्र से लगा है और ज्यादातर ग्रामीण लोग जरूरी खरीदारी तथा चिकित्सा सुविधा के लिए नागदा आते-जाते हैं। ऐसे में संक्रमण वहां से रतलाम जिले में फैलने का खतरा बढ़ गया। यही कारण है कि नागदा से कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की खबर मिलते ही समूचा प्रशासन अलर्ट हो गया।
एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी ने बताया हमने सभी मुख्य रास्ते तो पहले से ही सील किए हुए हैं लेकिन मंगलवार से सारे
ग्रामीण रूट व कच्चे रास्ते भी बंद करने के निर्देश तीनों थानों को दे दिए। पगडंडी से लेकर तमाम इंट्री बंद करने का बोला है। कई
रास्तों पर तो मुरम-मिट्टी डालकर बंद कर दिए ताकि कोई यहां से वहां नहीं जा सके और ना नागदा क्षेत्र से आलोट या ताल क्षेत्र में प्रवेश कर सकें। इधर महिदपुर रोड में भी चौकसी बढ़ा दी। यह उज्जैन जिले का कस्बा है जो आलोट की सीमा से सटा है। मंगलवार को संपूर्ण लॉकडाउन पालन के साथ ही सीमाएं सील कर दी और किसी को आने-जाने नहीं दिया।
महिदपुर रोड के पास नागदा-रतलाम की सीमा इस तरह सील कर दी गई है।
आलोट | पूरा देश लॉकडाउन है और कोरोना से हड़कंप मचा पड़ा है लेकिन यहां चंद लोग है जो इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। मंगलवार को संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद तथाकथित लोग अनावश्यक बाहर निकले तो प्रशासन को सख्ती करना पड़ी। बल्कि एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी को भी ठंडा उठाना पड़ गया। हालांकि ये प्रशासनिक सख्ती का ही असर है कि अब तक स्थिति नियंत्रण में है। एसडीएम सोलंकी का कहना है कई बार समझाने पर भी कुछ मोटी चमड़ी के लोग बाज नहीं आ रहे। इसलिए मजबूरी में प्रशासन को सख्ती करना पड़ रही है। ये उन्हीं के हित में है।
ये डंडे की ही भाषा समझते हैं, इसलिए एसडीएम सोलंकी को भी उठाना पड़ा डंडा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-allot-tal-mahidpur-road-stir-as-soon-as-corona-positive-in-nagda-063504-6992649.html
No comments:
Post a Comment