होशंगाबाद| लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों एवं जिलों से आने वाले व्यक्तियों के लिए क्वारेंटाइन की व्यवस्था के लिए दल गठित किए हैं। इसके नोडल अधिकारी जिपं सीईओ आदित्य सिंह होंगे। होशंगाबाद में एसडीएम आदित्य रिछारिया, सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी एसडीओपी मोहन सारवान, आश्रय स्थल में आवास, भोजन, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था के प्रभारी सीएमओ माधुरी शर्मा, जनपद सीईओ नमिता बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया होंगे। इटारसी में एसडीएम हरेंद्रनारायण, सुरक्षा एसडीओपी महेंद्र मालवीय, आवास, भोजन, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था के प्रभारी सीएमओ सीपी राय, जनपद सीईओ वंदना कैथल, जिला शिक्षा समन्वयक एसएस पटेल होंगे। सिवनीमालवा में एसडीएम रविशंकर राय, सुरक्षा एसडीओपी सोम्या अग्रवाल, आश्रय स्थल में आवास, भोजन, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था सीएमओ यशवंत राठौर, जनपद सीईओ दुर्गेश भुमरकर, सहायक संचालक मत्स्य एके डांगीवाल होंगे। पिपरिया में एसडीएम मदन रघुवंशी, सुरक्षा एसडीओपी शिवेंदु जोशी, आवास, भोजन, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था सीएमओ विनोद प्रजापति, जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा, सहायक संचालक रेशम शरद श्रीवास्तव होंगे। सोहागपुर में एसडीएम डीआर बिलवे, सुरक्षा शैलजा पटवा, आश्रय स्थल में आवास, भोजन, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था सीएमओ रणवीर सिंह रघुवंशी, जनपद सीईओ श्रीराम सोनी, सहायक परियोजना अधिकारी डूडा कैलाश दुबे होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-team-formed-to-arrange-quarantine-from-outside-072637-6955799.html
No comments:
Post a Comment