काेराेना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण 25 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक के लिए फ्लाइट रद्द कर दी गई थीं। ट्रेनें भी रद्द हैं। 21 दिन के लॉकडाउन के बाद 15 अप्रैल से हवाई सेवा शुरू होनी हैं। हालांकि इसको लेकर अभी असमंजस है। लेकिन निजी विमानन कंपनियों ने फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है। फ्लेक्सी फेयर लागू होने और अधिक मांग के चलते बेंगलुरु से ग्वालियर का किराया 5 गुना तक अधिक महंगा हो गया है। सामान्य दिनों में बेंगलुरु से ग्वालियर का शुरुआती किराया 4062 रुपए है। जबकि 15 अप्रैल को 20925 रुपए का टिकट बुक हो रहा है। जबकि एक सप्ताह बाद बेंगलुरु से ग्वालियर आने पर सामान्य किराया लग रहा है। वहीं ग्वालियर से जम्मू और जम्मू से ग्वालियर के बीच यात्रियों की फ्लाइट से आने की मांग कम है, इसलिए यहां का फ्लाइट का किराया सामान्य से भी कम लग रहा है। जम्मू का शुरुआती किराया 3701 रुपए है जबकि यहां का टिकट 3016 रुपए में बुक हो रहा है।
स्पाइसजेट प्रबंधन का कहना है कि फ्लेक्सी फेयर लागू है। यात्रियों की मांग ज्यादा होने पर किराया बढ़ता है। हैदराबाद से ग्वालियर का किराया 2200 रुपए ज्यादा लग रहा है जबकि ग्वालियर से हैदराबाद का किराया सामान्य दिनों की तरह लग रहा है। ग्वालियर से कोलकाता के सामान्य दिनों की तुलना में 700 रुपए ज्यादा लग रहे हैं। जबकि कोलकाता से ग्वालियर का किराया सामान्य दिनों की तुलना में कम है।
एयर इंडिया की फ्लाइट के संचालन को लेकर असमंजस
दिल्ली से ग्वालियर और इंदौर के बीच एयर इंडिया की फ्लाइट बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होती है। एयर इंडिया ग्वालियर क्षेत्र के मैनेजर समीर कुलकर्णी का कहना है कि 14 अप्रैल तक उनका कार्यालय लॉकडाउन के चलते बंद है। अभी मुख्यालय से कोई निर्देश नहीं मिले हैं इसलिए 15 अप्रैल से फ्लाइट का संचालन होगा या नहीं, इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/flight-fares-from-bengaluru-to-gwalior-five-times-costlier-127135843.html
No comments:
Post a Comment