बिजली कंपनी के भोपाल मुख्यालय से गत 28 मार्च की शाम छह बजकर 57 मिनट पर एक ऑर्डर जारी किया गया। इसमें ग्वालियर सिटी सर्किल के जीएम करंट चार्ज विनोद कटारे को जीएम शिवपुरी, शिवपुरी में पदस्थ जीएम करंट चार्ज शिवप्रसाद शर्मा को जीएम एमडी ऑफिस और सीजीएम कार्यालय ग्वालियर में पदस्थ डीजीएम प्रेमराज पाराशर को सिटी सर्किल ग्वालियर में पदस्थ कर जीएम का लुकआफ्टर चार्ज देने का उल्लेख था। इसके ठीक दो घंटे 38 मिनट बाद रात नौ बजकर 35 मिनट पर एक दूसरा ऑर्डर जारी किया गया। इसमें ओएंडएम ग्वालियर सर्किल में जीएम के करंट चार्ज में पदस्थ रविंद्र कुमार सिंह राठौर को जीएम शिवपुरी बना दिया गया और विनोद कटारे को ओएंडएम सर्किल ग्वालियर का जीएम बनाने का उल्लेख था।
इन अफसरों को चार्ज लेने के लिए सात दिन का समय दिया जाता है, लेकिन ठीक तीसरे ही दिन एक ऑर्डर जारी कर प्रेमराज पाराशर को ग्वालियर सिटी सर्किल के बजाय ओएंडएम शिवपुरी में जीएम का लुकआफ्टर दे दिया गया। वहीं तब तक शिवपुरी में जीएम का काम संभाल रहे शिवप्रसाद शर्मा को प्रेमराज पाराशर के स्थान पर सीजीएम ऑफिस ग्वालियर में डीजीएम बना दिया गया। एक शिकायत के आधार पर डीबी स्टार टीम ने मामले की पड़ताल की, तो खुलासा हुआ कि श्री पाराशर को शिवपुरी भेजने के लिए कंपनी अफसरों ने अलग-अलग अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी कर 30 मार्च को कैंसिल कर दिए।
}देर रात तक किए तबादले, तीन दिन में कर दिए कैंसिल
**
30 मार्च को हो गया निरस्त
28 मार्च को जारी हुआ ट्रांसफर आदेश
एक दशक से चल रहा करंट चार्ज
बिजली कंपनी में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से करंट चार्ज की व्यवस्था चल रही है। कंपनी के डेलीगेशन ऑफ पावर में साफ उल्लेख है कि किसी भी पद का करंट चार्ज देते समय सीनियरिटी का ख्याल रखा जाएगा। उदाहरण के तौर पर मैनेजर को यदि डीजीएम पद का करंट चार्ज दिया जा रहा है, तो सीनियरिटी के हिसाब से वह मैनेजर डीजीएम पद का वेतनमान ले रहा हो। करंट चार्ज भी अधिकतम तीन माह के लिए ही दिया जाएगा, लेकिन कंपनी में इसे लेन-देन व भेंट-पूजा के लिए उपयोग किया जा रहा है। करंट चार्ज देते समय न तो सीनियरिटी का ख्याल किया जाता है और न ही योग्यता का।
नाम पद प्रभार चेंज
विनोद कटारे (डीजीएम) जीएम सिटी सर्किल जीएम शिवपुरी 2:38 घंटे
प्रेमराज पाराशर (डीजीएम) डीजीएम ग्वालियर रीजन जीएम सिटी सर्किल 2 दिन में
रविंद्र सिंह राठौर (एडि. जीएम) ओएंडएम ग्वालियर जीएम शिवपुरी 2 दिन में
शिवप्रसाद शर्मा (डीजीएम) जीएम शिवपुरी जीएम एमडी ऑफिस 2 दिन में
ऐसे समझें मामला
आवश्यकता के हिसाब से किए थे ऑर्डर
कंपनी में जरूरत के हिसाब से अफसरों के ट्रांसफर के निर्णय लिए जाते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे।
स्वाति सिंह, चीफ जनरल मैनेजर एचआर, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
डीबी स्टार ने 30 मार्च को इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
next
DB Star
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-officers-in-power-company-are-issuing-arbitrary-transfer-orders-070652-6954491.html
No comments:
Post a Comment