Wednesday, April 1, 2020

नायब तहसीलदार की फर्जी सील से बना देता था यात्रा अनुमति, गिरफ्तार

ग्राउंड रिपोर्ट : न जिले की सीमा मिली सील, न मेडिकल पर सस्ता सैनिटाइजर

लाॅकडाउन के दाैरान आवागमन यात्रा पास और हार्वेस्टर चलाने की फर्जी अनुमति बनाने वाले आरोपी दुकान संचालक नारायण यादव को बुधवार को पकड़ा। यादव कम्प्यूटर्स का संचालक आरोपी नारायण यह फर्जीवाड़ा बाबई तहसील कार्यालय से 100 मीटर दूरी पर कर रहा था। एक शिकायत पर प्रशासन ने उसकी दुकान पर दबिश दी और ताला खुलवाया तो अंदर नायब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव की साइन से जारी फर्जी कुछ अनुमतियां व पत्र मिले। नायब तहसीलदार की फर्जी सील, लोकसेवा केंद्र, जन्म मृत्यु उप रजिस्ट्रार की सील, सात कोरे बीपीएल कार्ड, तीन खाली चेक, कक्षा आठवीं का प्री-एनुअल परीक्षा 2020 अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र की फोटो काॅपी, भारत निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र बनाने के लिए ग्लासी शीट सहित स्टीकर जब्त किया है।

बुधवार दाेपहर : होशंगाबाद के एक दर्जन दुकानों पर की पूछताछ, मात्र तीन दवा दुकानों पर ही सस्ते सैनिटाइजर

हाेशंगाबाद| कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सैनिटाइजर व मास्क की कालाबाजारी हो रही है। बुधवार काे तीन मेडिकल पर सस्ते सैनिटाइजर मिले। कुछ मेडिकल संचालकों ने 50 अाैर 100 रुपए में सैनिटाइजर मिलने के बाेर्ड लगा रखे हैं। कई मेडिकल संचालक स्टॉक का रिकाॅर्ड मेंटेन करने के डर के कारण सस्ता सैनिटाइजर नहीं रख रहे हैं। प्रशासन ने शहर में लाेगाे काे सैनिटाइजर नहीं मिलने पर अब प्रशासन ने 30 रुपए में 90 एमएल अाैर 60 रुपए में 180 एमएल के सैनिटाइजर बाजार में 25 दवा दुकानाें काे बेचने के लिए दिए हैं। डिप्टी कलेक्टर सतीश राय ने बताया सभी मेडिकल स्टोर संचालक काे सैनिटाइजर बेचने हाेंगे। प्रशासन ने 1 हजार पैक सेनेटाइजर सस्ते दाम में बेचने के लिए मंगवाए।

अब दो प्लाई का मास्क अाठ रुपए अाैर तीन प्लाई का मास्क 10 रुपए से ज्यादा कीमत पर नहीं बेचा जा सकेगा। इसी तरह 90 मिली का सेनेटाइजर भी 30 रुपए तक में ही बेच सकेंगे। प्रशासन ने शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 07574 251003 अाैर 181 पर जारी किए हैं।

बुधवार तड़के 5.52 बजे : लॉकडाउन के दावों को जांचा तो नर्मदा ब्रिज पर न पुलिसकर्मी मिला, न कोई नाका था

होशंगाबाद| प्रशासन भले जिले की सीमाओं के सील होने का दावा कर रहा हो लेकिन असलियत में ऐसा नहीं है। जांच केवल शहरी क्षेत्र में हो रही है वह भी दिन में। रात में पुलिसकर्मी नदारद रहते। इसके अलावा बुदनी-होशंगाबाद के बीच नर्मदा ब्रिज के पास भी पुलिस के नाके नहीं हैं। कोई भी आसानी से होशंगाबाद जिले में एंट्री कर सकता है। बुधवार तड़के 5.52 बजे भाेपाल तिराहे के पास बने जांच पाइंट पर काेई भी सिपाही अाैर राजस्व सहित प्रशासनिक अधिकारी नहीं थे। इसके बाद 6 बजे मीनाक्षी चाैक पर भी काेई भी अमला तैनात नहीं मिला। कोरोना के लाॅकडाउन के दौरान कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव, कलेक्टर धनंजय सिंह और एसपी संतोष सिंह गौर ने सघन जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी काम में लापरवाही बरत रहे हैं।

हरदा बायपास क्षेत्र में भी लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। डबल फाटक से हरदा रोड तक लाेग घूमते दिखे। लोगों के मुताबिक पुलिस गश्त भी यहां नहीं होती। पुलिस इस रोड पर चैकिंग भी नहीं करती।

आरोपी इस तरह करता था नकली यात्रा पास जारी

अाराेपी नारायण ने तहसीलदार द्वारा पहले जारी किए असली यात्रा अनुमति पास काे फाेटाे कापी कराने अाए किसी व्यक्ति से जुटा लिया। इसके बाद तहसीलदार के हस्ताक्षर वाला यात्रा पास का निचला हिस्सा काटकर उसका उपयाेग कोरे फॉर्मेट पर कर रहा था। इसमें जाने वाले व्यक्ति का नाम आदि जानकारी भरकर प्रमाण पत्र जारी कर देता था।


फर्जीवाड़े की शिकायत फोन पर मिली थी

बाबई तहसीलदार निधि चाैकसे ने बताया नायब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव काे कॉल आया कि यादव कम्प्यूटर्स पर फर्जी सील से यात्रा पास सहित अन्य दस्तावेज बन रहे हैं। दुकान की जांच की गई तो फर्जी आवागमन पास एवं अन्य अवैध सामग्री जब्त की गई। आरोपी नारायण सिंह यादव भी मौके पर मिला। दुकान एमपीअानलाइन सेंटर या शासकीय सेंटर नहीं है।

दुकान में दूसरों का सामान रखा है: आरोपी

अाराेपी नारायण ने कहा दुकान एमपी अाॅनलाइन कियोस्क है। दुकान में दूसराें का सामान रखा है। एक व्यक्ति यात्रा पास की फाेटाे काॅपी कराने अाया था, उससे मैंने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का काम किया लेकिन वहां मिला सामान मेरा नहीं है। लाेकसेवा केंद्र की सील मेरे अापरेटर की है।

फर्जीवाड़े में अन्य लोगों के जुड़े होने की आशंका

बाबई टीअाई रामस्नेही चाैहान ने बताया केस दर्ज कर आरोपी नारायण सिंह यादव काे गिरफ्तार कर लिया है। इस फर्जीवाड़े में जुड़े अन्य लोगों की भी पड़ताल की जाएगी। अाराेपी द्वारा बनाए सारे दस्तावेजों का पता लगाएंगे।

मरकज से आए बुजुर्ग व अजमेर से लौटा युवक कोरोना संदिग्ध, अस्पताल लाए

होशंगाबाद के एक मेडिकल में लगा मास्क, सैनिटाइजर के दामों का बोर्ड

होशंगाबाद-बुदनी के बीच नर्मदा ब्रिज के पास पुलिस ने नाका नहीं लगाया।

अाराेपी नारायण

माखननगर| कंप्यूटर दुकान से जब्त नायब तहसीलदार की सील।

गिड़गिड़ाकर बोला आरोपी : करियर बर्बाद हो जाएगा, आर्मी में जाना है, देशसेवा करना है...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hoshangabad News - mp news nayab made travel permission with fake seal of tehsildar arrested
Hoshangabad News - mp news nayab made travel permission with fake seal of tehsildar arrested
Hoshangabad News - mp news nayab made travel permission with fake seal of tehsildar arrested
Hoshangabad News - mp news nayab made travel permission with fake seal of tehsildar arrested


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-nayab-made-travel-permission-with-fake-seal-of-tehsildar-arrested-071541-6955759.html

No comments:

Post a Comment