Tuesday, April 14, 2020

अब रतलाम शहर का कोई भी व्यापारी जिले के बाहर किराना सामान की सप्लाई नहीं करेगा

शहर का कोई भी किराना व्यापारी जिले के बाहर माल नहीं भेजेगा। इसका कारण शहर में किराना सामान की सप्लाई पर्याप्‍त बनाए रखना है। शहर में किराना सामान की आपूर्ति सुगम होने के बाद ही आसपास के जिलों में किराना सामान की सप्लाई शुरू की जाएगी।
शहर से खाचरौद, पेटलावद, बदनावर, नागदा में किराना सामान की सप्लाई होती है। कर्फ्यू और लॉकडाउन के कारण सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में शहर के व्यापारियों के पास इन जिलों के व्यापारियों के फोन आ रहे हैं। इसमें वो किराना सामान मांग रहे हैं। चूंकि जिले में आपूर्ति सुगम रखना है। इससे व्यापारी आसपास के जिलों में किराना सामान की आपूर्ति नहीं करेंगे। थोक किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज झालानी ने बताया कि जिले में किराना की आपूर्ति सुगम रखना यह हमारी सबसे बड़ी जवाबदारी है। इससे हम जिले के व्यापारियों को ही किराना सामान की आपूर्ति करेंगे। यदि माल की पूर्ण रूप से उपलब्धता मिलती रही तो फिर हम जिले के बाहर सामान भेजने का फैसला बैठक कर लेंगे।

इतने ऑर्डर आ रहे हैं कि होम डिलेवरी में दो दिन लग रहे हैं
कर्फ्यू के बीच किराना सामान की होम डिलेवरी के ऑर्डर बढ़ गए हैं। कई मॉल और दुकानों पर तो इतने ऑर्डर आ रहे हैं कि किराना सामान की होम डिलीवरी दो दिन में हो रही है। इससे किराना सामान के लिए लोगों को दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। थोक किराना व्यापारी संघ के झालानी ने बताया कि शहर में किराना की 70 दुकानें तय की हैं। लोगों को अपने क्षेत्र या अपने घर की पास की दुकान पर सामान का ऑर्डर लिखवाना चाहिए। लेकिन चांदनीचौक के रहवासी दो बत्ती की किराना दुकान पर ऑर्डर दे रहे हैं तो स्टेशन रोड के रहवासी धानमंडी की दुकान में ऑर्डर लिखवा रहे हैं। यही स्थित पटरी पार के इलाकों की भी है। नयागांव के रहवासी किराना सामान की होम डिलेवरी के लिए धानमंडी के व्यापारी को फोन लगा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now no businessman in Ratlam city will supply grocery items outside the district


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/now-no-businessman-in-ratlam-city-will-supply-grocery-items-outside-the-district-127169867.html

No comments:

Post a Comment