Thursday, April 2, 2020

क्वारेंटाइन से लौटे तो खुद ही लगाए घराें में पाेस्टर- डू नॉट विजिट

काेलार राेड के एडवांस मेडिकल काॅलेज में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए लाेगाें में से बुधवार काे करीब 80 लोगों को स्क्रीनिंग के बाद हाेम क्वारेंटाइन में रखा गया है। अच्छी बात यह है कि इनमें से सभी ने खुद ही अपने घर पर डू नॉट विजिट का पोस्टर लगाया है। सीएमएचओडाॅ. सुधीर कुमार डेहरिया के मुताबिक डू नाेट विजिट का पाेस्टर हाेम क्वारेंटाइन में रहने वालाें काे लगाना अनिवार्य है। कुछ ने अपने घर पर पोस्टर लगाए हैं। संक्रमण को रोकने ऐसा ही जज्बा चाहिए।

हम अपना कर्तव्य निभाएंगे, तभी रुकेगा संक्रमण

ये ईदगाह हिल्स निवासी अकबर हसन पायलेट हैं। पुणे से भाेपाल आए ताे उन्हें कोलार रोड स्थित एडवांस मेडिकल कॉलेज में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया। यहां पर स्क्रीनिंग की गई, इसमें किसी तरह के लक्षण नहीं मिले ताे उन्हें 14 दिन के हाेम क्वारेंटाइन में रहने के लिए घर भेज दिय गया। यहां से उन्हें डू नाेट विजिट का पाेस्टर अपने घर पर लगाने के लिए दिया गया। जाे उन्हाेंने अपने घर के दरवाजे पर लगाया है। इसकी फोटो उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग काे भेजी है।

ये हैं सलैया निवासी अभिषेक बकाेरिया। बैंककर्मी हैं। वे मंगलवार काे नसरुल्लागंज से ड्यूटी करके लाैट रहे थे, रास्ते में उन्हें राेककर क्वारेंटाइन सेंटर ले जाया गया

ये हैं सलैया निवासी अभिषेक बकाेरिया। बैंककर्मी हैं। वे मंगलवार काे नसरुल्लागंज से ड्यूटी करके लाैट रहे थे, रास्ते में उन्हें राेककर क्वारेंटाइन सेंटर ले जाया गया। स्क्रीनिंग में किसी तरह के काेई लक्षण नहीं मिले ताे उन्हें इस हिदायत के साथ छाेड़ा गया कि अब उन्हें 14 हाेम क्वारेंटाइन में रहना हाेगा। डू नाेट विजिट का पाेस्टर दिया गया जाे उन्हाेंने अपने घर पर लगाकर इसकी फाेटाे उन्हाेंने संबंधित काे भेजा अाैर अब वे हाेम क्वारेंटाइन में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये ईदगाह हिल्स निवासी अकबर हसन पायलेट हैं। पुणे से भाेपाल आए ताे उन्हें कोलार रोड स्थित एडवांस मेडिकल कॉलेज में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/after-returning-from-quarantine-put-yourself-in-the-house-127094764.html

No comments:

Post a Comment