मजबूरीवश इक्का-दुक्का लोग अस्पताल जाने आदि के लिए निकलते देखे गए जिन्हें पुलिस ने पूछताछ करने के बाद जाने दिया। वहीं किसानों के वाहन उपज आदि लेकर आते जाते नजर आए। पुलिस ने नगर के चारों ओर विभिन्न रास्तों पर बेरीकेड्स लगाकर दो पहिया चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी। पुलिस को इस तरह सतर्क देखकर गांव आदि से शहर की तरफ आने वाले लोग दूर से ही देखकर वापस हो गए। पुलिस के अलावा वन विभाग का अमला, राजस्व, एमपीईबी के कर्मचारी दिन भर वाहनों के सायरन बजाते हुए पूरे नगर का भ्रमण करता रहा। सुबह सवेरे दूध फेरी वाले और अखबार बांटने वालों के अलावा नगरपालिका के कर्मचारी सफाई कर कचरा उठाते व पेयजल सप्लाई लाइनें चालू करते दिखें तब वहीं गरीबों को भोजन वितरण करने के लिए नगर पालिका की टीम सक्रिय दिखी। तो दूसरी ओर सिविल अस्पताल का अमला बराबर सेवाएं देता नजर आया। सुबह से ही एसडीएम संजय उपाध्याय,एसडीओपी ओपी त्रिपाठी, तहसीलदार निकिता तिवारी, टीआई घनश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार सपना झिलोरिया, नायब तहसीलदार अवधेश यादव, सीएमओ बीएल सिंह, सीईओ शैलेष पांडे ने पेट्रोलिंग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/police-supervised-total-lockdown-people-staying-at-home-127151139.html
No comments:
Post a Comment