Tuesday, April 7, 2020

5 दिन पहले तक मरीजों को देख रहे थे कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर, दहशत में सैकड़ों मरीज, अब सभी मरीजों की स्क्रीनिंग होगी

दिनेश जोशी. कोरोना पॉजिटिव पाए गए ब्रह्मबाग कॉलोनी निवासी एक डॉक्टर 5 दिन पहले तक अपने क्लीनिक पर मरीज़ों को देख रहे थे। मंगलवार को ही डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। डॉक्टर का क्लीनिक वृंदावन कॉलोनी चौराहा पेनजॉन कॉलोनी में है। उनका पुत्र भी डॉक्टर है।


आसपास के लोगों का कहना है कि डॉक्टर ठीक 6 दिन पहले यानी रिपोर्ट आने के पांच दिन पहले तक मरीज़ों को देख रहे थे। हर दिन औसत 20 मरीज़ उन्होंने देखे। मंगलवार को जब रिपोर्ट आई तो क्लीनिक के आसपास रहने वाले उन लोगों में हड़कंप मच गया जिन्होंने सामान्य बुखार या अन्य समस्या के लिए उक्त डॉक्टर का इलाज लिया था।

इलाज कराने वाले लोगअब खुद सामने आ रहे
अब प्रशासन में भी हड़कम मचा हुआ है। अब उन सभी लोगों और उनके परिवार वालों की स्क्रीनिंग होगी जिन्होंने 20 मार्च या उसके बाद भी मरीजों को देखा और इलाज़ किया। फ़िलहाल ऐसे कुछ लोगों ने खुद प्रशासन से सम्पर्क शुरू कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना पॉजिटिव पाए गए ब्रह्मबाग कॉलोनी के रहने वाले हैं डॉक्टर।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/corona-positive-doctors-were-seeing-patients-till-5-days-ago-hundreds-of-patients-in-panic-now-all-patients-will-be-screened-127125546.html

No comments:

Post a Comment