Thursday, April 9, 2020

विदिशा में 5, गंजबासौदा में 4, लटेरी और सिरोंज एक-एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला, अब कुल मरीज 13

प्रदेश में कोरोना वायरस के कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के लक्षण दिखने लगे हैं। गुरुवार देर रात स्टेट वायरोलॉजी लैब भोपाल की रिपोर्ट में विदिशा शहर में 5 और गंजबासौदा शहर में 4 और 1 लटेरी कोरोना पॉजिटिव नए मरीज मिलने का खुलासा हुआ है। इससे पहले 8 अप्रैल को गंजबासौदा में 1 और सिरोंज में 6 अप्रैल को 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुका है। इस प्रकार विदिशा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा 13 तक पहुंच गया है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। बासौदा और सिरोंज में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज पहले ही मिल चुके हैं।

सीएमएचओ डॉ. केएस अहिरवार और कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन ने बताया कि गुरुवार देर रात स्टेट वायरोलॉजी भोपाल की रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि विदिशा शहर में कोरोना पॉजिटिव 5 नए मरीज मिले हैं । ये मरीज विदिशा शहर के किला अंदर, चोपड़ा मोहल्ला, लोहंगीपुरा और स्वर्णकार कॉलोनी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इन सभी मरीजों की रात में ही सर्चिंग करवाई गई। जो नए मरीज मिले हैं इनके सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पॉजिटिव मरीज मिलने का खुलासा हुआ है।

कंटेनमेंट किया गया है पूरे क्षेत्र को
कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन का कहना है कि जिन जगह पर कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उसको कंटेनमेंट किया गया है। जहां किसी को आने जाने की मनाही रहेगी। वहीं प्रशासन ने आज से मास्क और चेहरे पर कपड़ा बांधकर ही घर से निकलने के आदेश जारी किए हैं।

मैदानी अमले को ग्लब्स नहीं
ऐसे माहौल के बीच संक्रमितों की पड़ताल करने घर-घर सर्वे कर रहा मैदानी अमला ही असुरक्षित है। सर्वे में जुटे मैदानी अमले को विभाग ने संक्रमण से बचाव के लिए पूरे साधन उपलब्ध नहीं कराए हैं। इससे कई आशा कार्यकताएं हाथों में बिना ग्लब्स पहने ही सर्वे करते दिखाई दे रही हैं।

21698 की हुई स्क्रीनिंग
जिले में बाहर से आए 21698 मरीजों की अब तक स्क्रीनिंग की जा चुकी है। गुरुवार की स्थिति में जिला अस्पताल में 13 मरीज क्वारेंटाइन हैं, जबकि 12 मरीजों को आइसोलेशन में हैं। जिले में सिर्फ गुरुवार को ही 63 मरीजों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए लेकर भेजे गए हैं। जबकि जिले में 299 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। अभी तक कुल 151 मरीजों की रिपोर्ट आ चुकी हैं, जिनमें दो कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जबकि 149 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

3500 अमला जुटा सर्वे में
सिरोंज और बासौदा के बाद विदिशा शहर में भी सर्वे शुरू हो चुका है। शमशाबाद, नटेरन और लटेरी में भी सर्वे शुरू किया जा रहा है। इस सर्वे में स्वास्थ्य विभाग की एएनम, एमपीडब्ल्यू, आशा-ऊषा कार्यकर्ता व सहयोगी के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और नगरीय निकायों का अमला जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रहा है। सीएमएचओ डॉ. केएस अहिरवार ने बताया कि जिले में करीब 3500 से अधिक मैदानी कर्मचारियों की इस सर्वे में स्थानीय स्तर पर ड्यूटी लगाई गई है।

अब तक कहां कितने मरीज मिले
विदिशा 6, बसौदा 5, सिरोंज 1, लटेरी 1, कुल 13



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्वासथ् विभाग की टीम घर-घर जाकर सक्रीनिंग कर रही है।


source https://www.bhaskar.com/coronavirus/news/madhya-pradesh-mp-coronavirus-cases-outbreak-live-bhopal-indore-gwalior-hoshangabad-morena-raisen-shivpuri-ratlam-ujjain-chhindwara-barwani-vidisha-khargone-latest-today-news-127143992.html

No comments:

Post a Comment