Friday, April 10, 2020

4 माह से नहीं मिल रही स्वास्थ्य सेवा

हातोद तहसील के नेवरी ग्राम के बाशिंदे पिछले चार महीनाें से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटक रहे हैं। यहां पर पदस्थ स्वास्थ्य विभाग की एएनएम कई दिनों से अपने कर्तव्यस्थल पर नहीं जा रही हैं।नेवरी में स्वास्थ्य विभाग का उपस्वास्थ्य केंद्र है। यहां नेवरी, चटवाड़ा, पिपलोदा, अगराड़ी व अटावदा पांच गांवों का सेंटर है। पहले यहां उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन था, जो कुछ महीने पहले गांव में चली अतिक्रमण मुहिम में तोड़ दिया गया था। तभी से यहां का सामान गांव की आशा कार्यकर्ता के घर पर रखा हुआहै। गांव वालों ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए शासकीय विद्यालय या आंगनवाड़ी भवन में स्वास्थ्य केंद्र लगाने की मांग की है।


ग्रामीण सुभाष राठौर व जीवन ठाकुर ने बताया यहां पदस्थ एएनएम अनिता गाैहर पिछले अनेक दिनों से गांव में ही नहीं आई है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में आमजन अपनी सेहत के लिए ज्यादा संजीदा है। ऐसे दौर में भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता का अपने कर्तव्यस्थल पर उपस्थित नहीं होना आश्चर्य की बात है। ग्रामीणों ने इस संबंध में हातोद एसडीएम से स्वास्थ्य कर्मचारियों को शीघ्र गांव में भेजने की मांग की है। साथ ही एएनएम गौहर की शिकायत ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी से भी की है।
इस संबंध में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रकला पंचोली ने बताया शिकायत प्राप्त हुई है। इसके चलते उप स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ अनीता गौहर को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Health service is not available for 4 months


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/health-service-is-not-available-for-4-months-127144862.html

No comments:

Post a Comment