गांवाें में बिजली कटाैती
डाेंगरवाड़ा में अाग से कपिल मीणा के खेत में दाे एकड़ गेहूं जल गया है। खेत में कुअां अाैर माेटर लगी है लेकिन बिजली गुल हाेने के कारण तुरंत पानी की व्यवस्था नहीं कर पाए। बिजली कंपनी की कटाैती के कारण भी अाग बढ़ी। बिजली सप्लाई देरी से शुरू हुई। इससे फसल जल गई।
माेटरपंप की दुकानें बंद
जिले में लाॅकडाउन के दाैरान माेटरपंप अाैर इलेक्ट्राॅनिक्स दुकानें बंद है। इस कारण गांव में कई लाेगाें के माेटरपंप सुधर नहीं पा रहे। अाग लगने पर ग्रामीण दमकलाें के ही भराेसे है। डाेलरिया के सुरेंद्र सिंह राजूपत ने बताया तीन साल से दमकल की मांग कर रहे हैं, जाे अधूरी है।
इधर, कल्लूखापा में तीन एकड़ में लगा गेहूं जला
पिपरिया| पचमढ़ी रोड क्षेत्र स्थित कल्लूखापा में गुरुवार सुबह अचानक आग लग जाने से गेहूं की लगभग तीन एकड़ में खड़ी फसल जल गई। देवी सिंह पिता तखत सिंह मुकदम के खेत में आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया तुरंत दमदल से अाग बुझाई गई। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी एसडीओपी शिवेंदु जोशी, नायब तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का कारण अज्ञात है।
किसानों की ये मजबूरी
आग की बात सुन नवमी पूजा से उठकर भागीं शकुनबाई, खाक फसल को मुट्ठी में लेते ही हुईं बेहोश
डोंगरवाड़ा में खेत में लगी आग बुझाते ग्रामीण।
हे मैया...परिवार कैसे पलेगा
शकुनबाई जैसे ही खेत पहुंचीं तो दृश्य देख आंखें फट पड़ीं। वे कहती रहीं- हे मैया, ये क्या कर दिया, मैं तो पूजन में थी। अब मेरे परिवार का पेट पालन कैसे होगा, यह तो बता दो मुझे.. हे मैया क्या हो गया..।**
{डोंगरवाड़ा की घटना, दमकल पहुंची लेकिन भारी नुकसान हुआ
होशंगाबाद| पास के गांव डाेंगरवाड़ा में अज्ञात कारण से खेत में आग लगने से करीब 16 एकड़ की फसल खाक हो गईं। समय रहते दमकल काबू नहीं पा सके। जिन किसानों की फसल जली उनमें शकुन बाई (40) शामिल है। यह फसल ही उसके परिवार की उम्मीद थी। लॉकडाउन में कटाई में देरी हो रही थी। नवमी पर माता पूजन कर रही थी, तभी खबर मिली कि खेत में आग लग गई। वह दौड़ते-चीखते खेत पहुंची जहां किसान पहले से आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। आंखों के सामने पूरी फसल खाक हो गई। शकुनबाई खेत संभालती है, पति बीमार हैं। सरपंच संताेष साहू ने बताया 8 किसानाें की 16 एकड़ गेहूं की फसल जली है। पटवारी श्वेता गाैर शुक्रवार को सर्वे रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेंगी।
होशंगाबाद | शुक्रवार, 03 अप्रैल, 2020**
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-wheat-crop-in-16-acres-before-the-eyes-072022-6961851.html
No comments:
Post a Comment