Friday, April 3, 2020

15 अप्रैल से ट्रेनें चलेंगी या नहीं, साफ नहीं लेकिन भाेपाल रूट की ट्रेनाें में वेटिंग, दिल्ली जाने वाली ट्रेनाें में बर्थ खाली


लाॅकडाउन खुलने के बाद 15 अप्रैल से ट्रेनाें का संचालन शुरू हाेगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है लेकिन दिल्ली में जो ट्रेनें खड़ी हैं, उनकी सूची रेलवे द्वारा तैयार की जा रही है। अभी चिंता इस बात की कि यदि ट्रेनों का संचालन शुरू होता है ताे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कैसे हाेगा? साथ ही रेलवे बोर्ड स्तर पर इसे लेकर मंथन किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रेलवे के नुकसान को देखते हुए बोर्ड स्तर पर कुछ ट्रेनों को संचालित करने का निर्णय लिया जा सकता है। खासकर ऐसी ट्रेनें संचालित की जा सकती हैं जिनकी सीटें फुल हैं। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ही आरक्षण कार्यालय और जनरल टिकट विंडो कार्यालय खोले जाएंंगे। इसको लेकर झांसी मंडल बोर्ड के निर्देश का इंतजार है। उधर, ट्रेन संचालन शुरू हाेने की उम्मीद में यात्री ई-टिकट बुक करा रहे हैं। 15 अप्रैल काे ग्वालियर-भाेपाल रूट पर कुछ ट्रेनाें में वेटिंग की स्थिति बन रही है जबकि ग्वालियर से दिल्ली के रूट वाली ट्रेनाें में बर्थ खाली हैं।

ग्वालियर से भोपाल जाने वाली ट्रेन में 15 अप्रैल को सीटों की स्थिति

ट्रेन थर्ड एसी स्लीपर

जीटी एक्सप्रेस 7 वेटिंग सीटें खाली

तेलंगाना एक्सप्रेस 7 वेटिंग सीटें खाली

गोवा एक्सप्रेस 17 वेटिंग 7 वेटिंग

मंगला एक्सप्रेस 12 वेटिंग 25 वेटिंग

केरला एक्सप्रेस 5 वेटिंग 21 वेटिंग

रेलवे बोर्ड के निर्देश का पालन करेंगे


-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल

शहरों में फंसे यात्रियों की ट्रेनों में उमड़ सकती है भीड़

रेलवे अफसराें की चिंता है कि 15 अप्रैल से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया तो शहरों में फंसे यात्रियों की भीड़ उमड़ सकती है, क्यांेकि 22 मार्च से अंतरराज्यीय बसों का संचालन बंद है। इससे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ेगी, जिसके चलते कोरोना वायरस का संक्रमण और फैल सकता है। रेलवे अफसराें का कहना है कि ट्रेनें संचालित करने से पहले ट्रेनों में सेनिटाइजेशन के साथ यात्रियों को एहतियात बरतने को कहा जाएगा।

ग्वालियर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें खाली

रेलवे ने 22 मार्च से 14 अप्रैल की रात 12 बजे तक ट्रेनें रद्द कर रखी हैं। इस कारण ग्वालियर की ओर से दिल्ली के लिए 15 अप्रैल को जाने के लिए कुछ ही ट्रेनें हैं, क्यांेकि संबंधित ट्रेनें 15 अप्रैल को गंतव्य स्थान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी जो 16 और 17 अप्रैल को ग्वालियर पहुंचंेगी। ग्वालियर से दिल्ली के जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस और पाताल कोट एक्सप्रेस में सीटें खाली हैं। 15 अप्रैल से ई-टिकट बुक होना शुरू हो गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-whether-trains-will-run-from-april-15-or-not-not-clear-but-waiting-in-the-trails-of-bhaepal-route-berth-in-delhi-bound-trains-071054-6966368.html

No comments:

Post a Comment