Tuesday, April 7, 2020

15 दिन में रेलकर्मियाें ने तैयार कर दिए मालगाड़ी के 30 रैक, कर्मचारी कर रहे फिटनेस की चेकिंग


लाॅकडाउन में भले इटारसी स्टेशन पर सन्नाटा हाे लेकिन काेराेना हारेगा ट्रेन जल्द चलेगी इसी उम्मीद से रेलकर्मी शिद्दत से ड्यूटी कर रहे हैं।

भाेपाल मंडल के कैरिज एंड वैगन डिपाे न्यूयार्ड के रेलकर्मियाें ने 22 मार्च से 5 अप्रैल के बीच 15 दिन में मालगाड़ी के 30 रैक तैयार कर दिए। साेशल डिस्टेंस मेंटेन कर 8-8 रेलकर्मी राेटेशन में काम कर रहे हैं। अब 15 दिन की फिटनेस का समय अस्थाई ताैर पर 20 दिन कर दिया है। 22 मार्च से देश में लाॅकडाउन हुअा है। पैसेंजर गाड़ियां बंद हैं। मालगाड़ियाें काे खानपान सामग्री, दवा सहित अन्य अावश्यक वस्तुअाें काे लाने-ले-जाने के लिए चालू रखा है। अामताैर पर सीएनडब्ल्यू स्टाफ हर माह करीब 40 रैक बनाकर देता है।

मालगाड़ी में 60 अाैर 41 डिब्बे का रैक हाेता है तैयार

न्यूयार्ड के जीसी-4 अाैर जीसी-5 के बीच यार्ड एग्जामिनेशन डिपाे हैं। इसमें मालगाड़ी का खाली रैक मेंटेनेंस के लिए अाता है। यहां मालगाड़ी की फिटनेस देखी जाती है। मालगाड़ी देश के विभिन्न काेने से हाेकर 15 दिनाें में एक बार परीक्षण के लिए यार्ड एग्जामिनेशन डिपाे अाती है। डिपाे में रेलकर्मी, मालगाड़ी के एक-एक डिब्बाें काे चैक करते हैं। डिब्बाें की ब्रेक, स्पीरिंग, बेल्डिंग कपलिंग, टूटफूट सहित अन्य परीक्षण कर उसका मेंटेनेंस करते हैं। मेंटनेंस के बाद 60 अाैर 41 डिब्बाें का रैक तैयार कर ब्रेक पावर सार्टिफिकेट देकर लाेडिंग के लिए भेजा जाता है।

मालगाड़ी का मेंटनेंस करते रेलकर्मी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Itarsi News - mp news in 15 days the railwaymen have prepared 30 racks of goods train checking the fitness of the employees


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-in-15-days-the-railwaymen-have-prepared-30-racks-of-goods-train-checking-the-fitness-of-the-employees-072607-6992077.html

No comments:

Post a Comment