Wednesday, March 11, 2020

अज्ञात जहर खाने से युवक की मौत, परिजनों से होली पर नाचते समय दम घुटने की शिकायत की थी

इंदौर. कुंदन नगर में रहने वाले एक युवक की अज्ञात जहर खाने से मंगलवार रात मौत हो गई। होली पर दोस्तों के साथ नाच-गाना करते समय अचानक उसके सीने में दर्द उठा था। दम घुटने की शिकायत के बाद परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे थे, जहां से उसे एमवाय रैफर कर दिया गया था। पुलिस ने अज्ञात कारण से मौत होने की शिकायत दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। सूचना मिली थी कि शिवा पिता नानूराम निवासी कुंदन नगर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस पर एक टीम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की सूचना दी। अब तक मिला जानकारी में सामने आया है कि युवक ने कोई अज्ञात जहर खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कायमी दर्ज कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

परिजन संताेष ने बताया कि मृतक शिवा ने हाेली में रातभर नाच गाना किया। इस दाैरान उसने शराब के साथ ही गांजे का भी सेवन कर लिया। कुछ देर तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में नाचते समय उसने दम घुंटने की बात कही। इस पर उसे लेकर तत्काल निजी अस्पताल पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने से पर डॉक्टरों ने उसे एमवाय रैफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indore Holi Death: Youth Dies In Indore Dwarkapuri On Holi Celebration 2020


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/youth-dies-in-indore-dwarkapuri-on-holi-celebration-2020-126949076.html

No comments:

Post a Comment