सिटी रिपोर्टर | विश्व रंगमंच दिवस 27 मार्च को है। इस बार शहर की नाट्य संस्थाओं की ओर से इस दिन को अलग तरीके से मनाया जाएगा। युवाओं को रंगमंच के ऐतिहासिक वैभव से जुड़ी जानकारी देने के लिए इस बार व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इसमें रंगमंच के स्वर्णिम दौर के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि यहां रंगमंच से जुड़े कौन-कौन से कलाकार वर्तमान में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। इनमें स्थानीय और बाहर के वरिष्ठ रंगकर्मियोें को आमंत्रित किया जाएगा।
समन्वय सांस्कृतिक एवं समाज कल्याण समिति
संस्था के सचिव संजय सिंह जादौन ने बताया 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में तानसेन कला वीथिका में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्वालियर में रंगमंच की स्थिति विषय पर सेमिनार का किया जाएगा। इसमें शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी नाटकों के इतिहास के बारे में जानकारी, शहर की प्रमुख नाट्य संस्थाओं के योगदान के बारे में भी नए कलाकारों को बताएंगे। साथ ही पहले होने वाले नाटक और वर्तमान में होने वाले नाटकों में क्या अंतर आया इसके बारे में भी बताएंगे।
आर्टिस्ट कंबाइन इंस्टिट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स
संस्था के सचिव डॉ. संजय लघाटे ने बताया कि इसमें बाल कलाकारों द्वारा माइम, सोलो एक्ट और एक लघु नाटक \"बांझ बहु\' का मंचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दाल बाजार स्थित नाट्य मंदिर में होगा।
अवकाश के बाद होगा यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम
राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के नाट्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने बताया कोरोना वायरस के अवकाश खत्म होने बाद यूनिवर्सिटी में सेमिनार, नाटक का मंचन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
upcoming Event
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-lecture-mime-short-drama-will-be-staged-on-theater-day-072132-6856235.html
No comments:
Post a Comment