थाना क्षेत्र के ग्राम लुहानी निवासी एक 30 वर्षीय महिला दवा लेने शाहगढ़ अस्पताल गई थी, वहां से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने थाना पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है, पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। बकस्वाहा से 20 किलोमीटर दूर ग्राम लुहानी निवासी किरपाई पिता सुक्का अहिरवार ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके 4 पुत्र व 2 पुत्रियां हैं।
उसके 2 पुत्रों व दोनों पुत्रियों शादी हो गई है। उसने बताया कि मेरा बड़ा पुत्र पप्पू अहिरवार कोटा, राजस्थान में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पप्पू की 30 वर्षीय प|ी कविता अहिरवार हम लोगों के
साथ गांव में रहती है। बीते 16 तारीख को दोपहर में मेरी बहू कविता दवाई लेने शाहगढ़ अस्पताल गयी थी।
वह देर रात तक वापस नहीं लौटी, हम लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर गायब महिला कविता अहिरवार की तलाश शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-the-woman-went-to-shahgarh-hospital-to-take-medicine-did-not-return-home-062521-6870630.html
No comments:
Post a Comment