मौसम में लगातार बदलाव के चलते एक बार फिर सरकारी अस्पताल में सर्दी, खांसी, वायरल और फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पिछले 3 दिनों में 985 मरीज जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। ओपीडी के सामने मरीजों की भीड़ लगी रहती है। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीज इलाज का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। यह स्थिति बड़नगर के शासकीय अस्पताल की है। डॉक्टर मरीजों को कोरोना को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
रात को ठंड, दिन में गर्मी
बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। दरअसल रात में ठंडक और दिन में गर्मी हो रही है। ऐसे में लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। वहीं कोरोना की खबर के चलते लोग सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारी के लिए घरेलू उपाय की बजाय डाक्टरों से इलाज करवा रहे हैं। डॉक्टर भी उन्हें सावधानी बरतने और बीमारियों से बचने के उपाय बता रहे हैं।
शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को डॉक्टर कोरोना से बचने की जानकारी दे रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार मरीजों को खांसी छींक आने पर मुंह पर कपड़ा रखने, भीड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही हैं।
बढ़ रही मरीजों की संख्या
ओपीडी के सुधीर वारे ने बताया मौसम के बदलाव से लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। सरकारी अस्पताल में पिछले दिनों 3 दिनों में 985 मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं। उसमें से करीब 600 मरीज सर्दी खांसी वायरल फीवर से पीड़ित है। इसमें 16 मार्च को 320, 17 मार्च को 340 , 18 मार्च को 325 मरीजों ने ओपीडी में अपना इलाज करवाया है। मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र स्वामी के अनुसार मौसम बदलने से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, सर्दी, खांसी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। मौसम को देखते हुए अभी लोगों को ज्यादा ठंडी चीज के सेवन करने से परहेज करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं ।
बड़नगर में उपचार के लिए डाॅक्टर को बताने के लिए इंतजार करती महिलाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/nagda/news/mp-news-985-cold-and-cough-patients-arrived-in-hospital-in-three-days-due-to-change-in-temperature-062518-6870526.html
No comments:
Post a Comment