तेंदूखेड़ा| रविवार रात्रि ढाई बजे पुलिस को नगर से 3 किमी दूर जामनुखेड़ा तिराहा पर जबलपुर से अवैध रूप से लाई जा रही शराब को कार सहित पकड़ने में तेंदूखेड़ा पुलिस को सफलता मिली है।
जबलपुर से तेंदूखेड़ा के ग्रामों में कई दिनों से अवैध शराब लाकर सप्लाई करने का अवैध व्यापार चल रहा है। जिसकी शिकायतें पहले से की जा रही थीं। एसआई विकास चौहान ने बताया कि आल्टो कार नंबर एमपी 49 सी 6024 में 362 पाव लाल देशी शराब जिसकी बाजार कीमत 31 हजार 500 रुपए है। जबलपुर की चेरीताल शराब दुकान से अवैध तरीके से कार में बेलखेड़ा निवासी यशवंत गौड़, जितेंद्र सेन द्वारा लाई जा रही थी। जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि चेरीताल देशी शराब दुकान से गद्दीदार राजू शिवहरे एवं विजय रजक के द्वारा कम कीमत में शराब बेचने के लिए दी गई थी, जिसमें से राजू शिवहरे को गिरफ्तार कर लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-country-liquor-being-seized-illegally-in-car-from-jabalpur-070611-6813537.html
No comments:
Post a Comment