Monday, March 9, 2020

इस मंदिर में पहली बार मनेगी भगवानों की होली, सतरंगी लाइटों से सजाया गया


जेल रोड पर स्थित शिव, शनि, हनुमान मंदिर में पहली बार होली मनाई जा रही है। इससे पहले 15 साल से मंदिर का काम चल रहा था, पूरा मंदिर होली से पहले तैयार हुआ है, इसलिए आयोजन समिति ने मंदिर को सतरंगी लाइटों से सजाने का निर्णय लिया है। मंदिर में होली को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। इसकी खासियत है कि मंदिर में अमूमन हर भगवान विराजमान हैं। मंदिर परिसर के अंदर की लाइटें देखकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

जेल रोड पर स्थित है शिव, शनि, हनुमान मंदिर, शहर का पहला ऐसा मंदिर, जहां पर सभी देवता विराजमान किए गए हैं

दरअसल मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं से सजाया गया। पहली बार होली को लेकर मंदिर में भारी भीड़ जुड़ने की संभावना है। मंदिर के व्यवस्थापक बिहारी लाल गौतम ने बताया कि उन्होंने मंदिर को 15 साल में तैयार करने में सफलता पाई है। इसमें बड़े स्तर पर शहर के लोगों ने दान किया। तब कहीं जाकर मंदिर तैयार हो पाया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मंदिर में पहली होली मनाई जाएगी, जिसकाे लेकर मंदिर के अंदर सतरंगी लाइटें लगाई गई हैं। ज्यादातर मंदिर में सतरंगी लाइट लगा दी गई हैं। शेष पर काम चल रहा है। लाइटें लगने से मंदिर का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। लाइटों के कारण मंदिर की दीवारों और सीलिंग का रंग बदलता दिखता है, जिससे सिर्फ मंदिर ही नहीं पूरा परिसर भव्य नजर आता है। उन्हाेंने बताया कि पूरी कवायद अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को लुभाने की है। मंदिर परिसर की सुंदरता को बढ़ाने में ज्यादा समय लगा है। आकर्षक लाइटें लगाने से मंदिर की सुंदरता देखते ही बनती है। यदि इन लाइटों को किसी दीवार को फोकस करके लगाया जाता है तो वह दीवार सतरंगी नजर आने लगती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news for the first time in this temple the holi of the gods is decorated with colorful lights
Damoh News - mp news for the first time in this temple the holi of the gods is decorated with colorful lights


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-for-the-first-time-in-this-temple-the-holi-of-the-gods-is-decorated-with-colorful-lights-070615-6813538.html

No comments:

Post a Comment