Monday, March 2, 2020

अब किसान एमपी ऑनलाइन से प्राप्त कर सकेंगे खसरा-खतौनी की नकल


देवरी | जमीन मालिक और किसानों को तहसील एवं लोक सेवा केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। शासन द्वारा देवरी एमपी ऑनलाइन सेंटर लावण्या कंप्यूटर पर ही किसानों को खसरा खतौनी की नकल मिल जाएगी। इस योजना का शुभारंभ प्रभारी तहसीलदार ओम प्रकाश त्रिपाठी ने नियुक्ति पत्र देकर किया।

इस मौके पर किसान सुरेश पाठक, बलवंत सिंह रघुवंशी को भू-अभिलेख की नकल निकलवा कर योजना का शुभारंभ किया। देवरी क्षेत्र में लगभग 28 हल्का 80 गांव के हजारों खाते धारकों को इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इस कार्यक्रम मे बम्हाैरी तहसीलदार ओम प्रकाश त्रिपाठी, पटवारी विनोद विश्वकर्मा, बृजेश तिवारी, पुष्पेंद्र शर्मा, संचालक विनीत रघुवंशी, किसान सुरेश पाठक बलवंत रघुवंशी मौजूद रहे।

अब ऑनलाइन तरीके से मिल जाएंगे जमीन संबंधी दस्तावेज : सुल्तानपुर | नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र के किसानों को अपनी जमीन संबंधी खसरा खतौनी एवं अन्य दस्तावेज जमीन से जुड़े हुए निकलवाने के लिए राजस्व विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें यह सुविधा एमपी ऑनलाइन के कियोस्क सेंटर से प्राप्त हो जाएगी। इस सुविधा का शुभारंभ तहसीलदार अत्ताउल्लाह खान ने फीता काटकर किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयंत दुबे, पूर्व पार्षद राजेश गौर, पूर्व पार्षद जहीर खान, पूर्व पार्षद शकील मंसूरी, बाबू भाई मंसूरी, प्रेम नारायण गौर, कंप्यूटर संचालक सोनू गौर एवं तहसील सुल्तानपुर के पटवारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begumganj News - mp news now farmers can get copy of khasra khatauni from mp online


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-now-farmers-can-get-copy-of-khasra-khatauni-from-mp-online-064020-6762534.html

No comments:

Post a Comment