Monday, March 2, 2020

सच्चे दिल से तौबा नहीं करेंगे तब तक हमारी इबादत कुबूल नहीं होगी : मौलाना सामिद नदवी


बेगमगंज | आज दुनिया में अशांति का माहौल है, लोग शांति चाहते हैं, लेकिन अपने कर्मों पर लोग ध्यान नहीं देते कि हम क्या कर रहे हैं। हमारे कामों से खुदा नाराज तो नहीं हो रहा। क्योंकि जैसे हम अमल करते हैं, वैसे ही फैसले ऊपर से नीचे आते हैं।

उक्त बात मरकज मस्जिद के इमाम मौलाना सामिद खान नदवी ने उपस्थित लोगों के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि हालात को साजगार बनाने के लिए कितना ही रास्ते अपना लें, लेकिन जब तक हम अपना दिल दूसरों के प्रति साफ नहीं करेंगे और सच्चे दिल से तौबा नहीं करेंगे तब तक हमारी कोई भी इबादत दुआ कुबूल नहीं होगी। आज हम देख रहे हैं कि लोग सरेआम कानून को हाथ में ले रहे हैं, इंसाफ का गला घोंटा जा रहा है, उसके बावजूद भी मस्जिदें खाली हैं। जब तक हम पैगंबरे इस्लाम के तरीकों को अपने जीवन में नहीं उतारेंगे तब तक दुनिया की कामयाबी हमें नहीं मिल सकती। शांति भी तभी कायम होगी जब हम एक दूसरे के दुख दर्द को समझने वाले और उन दुखों को दूर करने वाले नहीं बनेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-our-prayers-will-not-be-accepted-till-i-do-not-give-up-my-heart-maulana-samid-nadvi-064017-6762532.html

No comments:

Post a Comment