Monday, March 9, 2020

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई दुकानों पर मारे छापे, मौके पर की गई नमूनों की जांच


सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स की सहायता से शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खोवा, बेसन, फूड कलर आदि खाद्य पदार्थों में स्टार्च,अखाद्य रंग, आरारोट, डालडा वनस्पति की मिलावट का पता करने ऑन द स्पॉट परीक्षण किए गए। मौके पर किसी भी मिठाई दुकान में अमानक मिठाइयां नहीं मिली। चलित खाद्य प्रयोगशाला दमोह जिले में 9 से 13 मार्च तक रहेगी।

सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवार, प्रीति राय, माधवी बुधौलया ने शहर के विभिन्न मिठाई दुकानें का जायजा लिया। जिसमें स्टेशन रोड सत्कार लॉज के पास स्थिति राजस्थान मिष्ठान भंडार से बेसन लड्‌डू, खोवा का पेड़ा, मलाई बर्फी, काजू रोल, अखरोट बर्फी के नमूना लिए। वहीं घंटाघर स्थित गुजरात स्वीट्स से मोतीचूर लड्डू , खोवा बर्फी, बेसन लड्‌डू, काजू कतली स्वीट, अग्रवाल स्वीट्स से बेसन लड्‌डू, खोवा पेड़ा, हनुमान गढ़ी स्वीट्स से खोवा, राय चौराहा स्थित जय सियाराम स्वीट्स से बेसन लड्‌डू, मगज लड्‌डू, स्टेशन चौराहा स्तिथ गुप्ता स्वीट्स से मलाई बर्फी, खोवा पेड़ा, मगज लड्डू एवं नारायण स्वीट्स से दूध पेड़ा, बेसन एवं जय सियाराम मिष्ठान भंडार से सेव बर्फी एवं दूध का हलवा की जांच की गई। जांच में सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में संग्रहित खाद्य सामग्री मानक स्तर की पाई गई। सभी मिठाई दुकानदारों को केवल गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का निर्माण, संग्रह एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं।

होली की सिन्दूरी शाम : सूखे पेड़ पर सूरज का फूल

दमोह। यह नजारा दमोह के जबेरा है। होलिका दहन के दिन आमसान भी केसरिया रंग में रंग गया। ढलता सूरज इस सूखे पेड़ पर फूल की तरह खिल गया। रंगों की जादूगरी दिखा यह फोटो भास्कर के अभिषेक जैन ने उपलब्ध कराया।

दमोह। मिठाई दुकानों से सेंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news food security department team raids sweets shops examines samples taken on the spot
Damoh News - mp news food security department team raids sweets shops examines samples taken on the spot


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-food-security-department-team-raids-sweets-shops-examines-samples-taken-on-the-spot-070550-6813545.html

No comments:

Post a Comment