Monday, March 9, 2020

सीसी रोड घटिया, शौचालय टूटे, नहर पक्की न होने से नहीं पहुंचा पानी


नहर बनी है लेकिन पानी नहीं आता, कई शौचालय तो टूटकर गिर गए हैं

जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम मुआर झरौली में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं, यहां की सीसी सड़कें खराब हैं, शौचालय जर्जर हो गए हैं और नहर का पानी गांव तक नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में हर तरफ ग्रामीणों के सामने मुसीबत ही मुसीबत खड़ी है।

सरपंच और सचिव ने मिलकर ग्राम पंचायत में 450 से ज्यादा शौचालय बनवाए हैं, लेकिन इनमें से एक भी शौचालय ऐसा नहीं है, जिसका ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है, सभी शौचालय टूट गए हैं, किसी की सीट टूट गई है तो किसी का दरवाजा। ग्रामीण आज भी खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। ग्रामीण पुष्पेंद्र लोधी ने बताया कि माला जलाशय से जब नहर बनी थी तो ग्रामीणों को उम्मीद थी कि गांव तक पानी आएगा, लेकिन बीच में ही यह अटक कर रह गई।

माला से पटना और मुआर से झरौली तक पानी आना था, लेकिन पटना तक चालू हो पाया, उसके आगे पानी ही नहीं पहुंचा, न ही नहर बन पाई। दो साल पहले जरुर नहर खोदी गई थी, पुलिया और नाला बनाए गए थे, लेकिन उसे पक्का नहीं किया गया और न ही पानी छोड़ा गया। अब नहर बंद करने के लिए ग्रामीणों ने उसमें पत्थर डाल दिए हैं। लोधी ने बताया कि सीसी सड़क भी खराब हो गई है। उसमें गड्‌ढे ही गड्‌ढे नजर आ रहे हैं। जो सड़क बनाई गई है, उसकी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है, जिसके चलते ऐसी स्थिति बनी हुई है। एक अन्य जितेंद्र, रज्जू और गोरेलाल ने बताया कि ग्राम आबादी 3000 है, शासन की मंशा अनुसार होने वाले कार्यों के नाम पर ग्राम पंचायत में सरपंच और सचिव ने मिलकर गड़बड़ी की है। यही कारण है कि नल जल योजना, खेल मैदान, शौचालय और कुटीरों में गड़बड़ी है और जांचों में इसे पकड़ा गया है। इसमें पुष्पेंद्र लोधी का कहना है कि उसके घर में शौचालय ही नहीं बना है। कुटीर आवंटित हुई, लेकिन किसी अन्य को दे दी गई।



जबेरा जनपद के मुआर झरौली में टूटे पड़े शौचालय।

दमोह। जबेरा जनपद के मुआर झरौली में यह है सीसी सड़क की हालत।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news cc road is poor toilet broken water not reached due to lack of canal
Damoh News - mp news cc road is poor toilet broken water not reached due to lack of canal


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-cc-road-is-poor-toilet-broken-water-not-reached-due-to-lack-of-canal-070553-6813546.html

No comments:

Post a Comment