Tuesday, March 17, 2020

युवती के पैर पर चढ़ा लोडर का पहिया, गंभीर


मिहोना में बालाजी मंदिर मेले में गई युवती के साथ हादसा, पैर चकनाचूर हुआ

मिहोना में बालाजी मंदिर पर लगने वाले मेले में गई एक युवती तेजी व लापरवाही से दौड़ाए जा रहे लोडर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसे जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवती का एक पैर चकनाचूर हो गया है इसलिए पैर काट दिए जाने की भी स्थिति बन सकती है।

यह घटना मंगलवार को दोपहर बाद चार बजे के करीब की है। बालाजी मंदिर पर लगने वाले मेले में गई जैतपुरा मढ़ी निवासी राजेंद्र सिंह राजावत की 20 वर्षीय पुत्री रानी सड़क पर इस पर से उस पार जा रही थी। इसी दौरान तेजी व लापरवाही से दौड़ी जा रहे लोडर की चपेट में आ गई। लोडर का एक पहिया रानी के पैर के ऊपर से निकल गया। गंभीर रूप से घायल वस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया।

तीन साल के बच्चे के गले में कुछ अटका, मौत

ग्राम गोरम में तीन वर्षीय बालक के गले में कोई ऐसी वस्तु फंस गई जिसके बाहर न निकल पाने से उसकी मौत हो गई। मृतक कृष्णा के पिता शेर सिंह बघेल के अनुसार बालक ने घर में खेलते हुए कोई वस्तु निगल ली। जिसके निकालना प्रयास किया गया लेकिन न निकलने पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हुई युवती अस्पताल मंे भर्ती



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news loader wheel mounted on maiden39s leg gambhir


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-loader-wheel-mounted-on-maiden39s-leg-gambhir-062653-6863545.html

No comments:

Post a Comment