घोड़ाडोंगरी| ब्लाॅक स्तरीय निरीक्षण दल ब्लाॅक स्तर पर बने प्राथमिक और माध्यमिक शाला के कुल 131 केंद्रों का जायजा ले रहा है। बीआरसी अजय सरयाम और मंडल संयोजक संजीव संज्ञा ने 17 मार्च को क्षेत्र के रामपुर, भतोड़ी, निश्चितपुर, हिरण घाटा के परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षाओं का जायजा लिया। वहीं बीएसी, सीएसी और अन्य दलों के लोगों ने रानीपुर जुवाड़ी, मेहकार, घोड़ाडोंगरी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा व्यवस्थित रूप से संचालित पाई
गई। वहीं कुछ परीक्षार्थी लंबे समय से स्कूल नहीं आने से परीक्षा में अनुपस्थित रहे। गौरतलब
हो कि ब्लाॅक स्तर पर इस वर्ष 5वीं एवं 8वीं में कुल 131 परीक्षा केंद्रों में 5763 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-block-level-inspection-team-inspecting-examination-centers-of-5th-8th-063006-6865374.html
No comments:
Post a Comment