अशोकनगर। बोर्ड परीक्षाओं की अंकसूची में सुधार के लिए अब विद्यार्थियों अथवा उनके अभिभावकों को भोपाल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अंकसूची में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गयी है। अंकसूची में नाम, जन्म तिथि, परीक्षा का माध्यम या अन्य कोई सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक अभिलेख समन्वय संस्था में जमा करने होंगे। अब तक जो व्यवस्था थी उसमें विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ संबंधित दस्तावेजों के लिए भोपाल जाना पड़ता था। अब जिले की समन्वय संस्था के प्राचार्य को अंकसूची से संबंधित अभिलेखों की जांच की जिम्मेदारी दी गयी है।
12वीं की परीक्षा में नहीं बना नकल प्रकरण, 35 छात्र रहे अनुपस्थित : अशोकनगर। मंगलवार को 12वीं की परीक्षा आयोजित की गई। अलग-अलग विषय की आयोजित की गई बैठक में 592 उपस्थित रहे। किसी भी केन्द्र पर नकल प्रकरण नहीं बना। समाज शास्त्र में 559 में से 534 परीक्षार्थी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-bhopal-will-not-have-to-go-to-improve-the-mark-list-063117-6865180.html
No comments:
Post a Comment