Wednesday, March 4, 2020

कस्बे के बीच से निकल रहे भारी वाहनों से लग रहा जाम, बायपास की उठ चुकी हैं मांग

जाम की समस्या से हर दिन लोगों को होना पड़ता है परेशान

कस्बे के बीचों-बीच से निकले सड़क मार्ग का प्रांतीय राजमार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नयन होने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। दिन भर में भारी वाहन तेज गति से निकलते हैं। जबकि सड़क के किनारे ही कई स्कूल संचालित हैं। वाहनों के तेज गति में निकलने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहनों की आवाजाही बढ़ने के बाद से यहां बायपास की आवश्यकता महसूस की जाने लगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग की लोक निर्माण इकाई के अनुसार इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए बजट स्वीकृत होना है।

इकाई के ईई ज्ञानवर्धन मिश्र ने बताया अगले दो महीने में सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सड़क की डीपीआर में बहादुरपुर कस्बे में तीन किमी का वायपास भी प्रस्तावित है। यदि वायपास बनता है तो बार बार लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी साथ ही सघन बस्ती में टूटफूट भी नहीं होगी।

स्कूल के आगे बनें स्पीड ब्रेकर, कस्बे में हो धीमी गति: वर्तमान में इस मार्ग पर तेज गति से वाहन दौड़ रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पहले और मोला नदी के पुल की एप्रोच रोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने चाहिए ताकि वाहनों की गति पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं सांकेतिक बोर्ड लगाकर भी वाहन चालकों को गति धीमी रखने की हिदायत दी जाए।

बस्ती में बने गोदाम वाहनों से लगता है जाम

नया बाजार बस्ती में सीमेंट व अनाज के गोदाम बने हुए हैं। इन गोदामों पर आने वाले वाहनों से भी जाम की स्थिति बनती है। कुछ गोदाम तो घनी बसाहट के बीच हैं। जहां कोई वाहन खड़ा हो जाये तो रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसे में नागरिकों की मांग है कि इन गोदामों को प्रतिबंधित कर बस्ती के बाहर बनवाया जाना चाहिए।

नगर के बीच से निकलते हुए भारी वाहन हादसों की वजह बनते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahadurpur News - mp news heavy vehicles coming out of the town jammed demand for bypass has been raised


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-heavy-vehicles-coming-out-of-the-town-jammed-demand-for-bypass-has-been-raised-063648-6779221.html

No comments:

Post a Comment