Wednesday, March 4, 2020

सहायक संचालक की फटकार पर अन्य स्कूल से बुलाकर बदली बैंच


शासकीय बालक उत्कृष्ट उमावि में हर साल आती है बैठने में समस्या

कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा चल रही है। नगर के शासकीय बालक उत्कृष्ट उमावि को स्वाध्यायी केंद्र बनाया है।

यह संवेदनशील केंद्र होने के बाद भी व्यवस्थाओं को लेकर इंदौर सहायक संचालक शशिकांत गुबरेले ने नाराजगी व्यक्त की थी। कुछ कक्षों में छोटी-छोटी बैंच पर दो-दो विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। इसे देखते हुए बड़ी बैंचों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को निजी स्कूल से 50 बड़ी-बड़ी बैंचों को नगरपालिका के ट्रैक्टर ट्राॅली से केंद्र पर ले जाया गया। अगला पेपर अब विद्यार्थी बड़ी बैंचों पर बैठकर देंगे। सोमवार को सहायक संचालक शशिकांत गुबरेले ने नगर के तीनों केंद्रों पर निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को देखा था। शासकीय बालक उत्कृष्ट उमावि में अव्यवस्थाओं को देखकर केंद्राध्यक्ष व बीईओ को निर्देश दिए थे। स्कूल में 10 कमरों में 490 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। कुछ कक्ष में छोटी बैंच पर दो-दो विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। दोनों ही विद्यार्थियों का हिंदी का पेपर था। इस केंद्र को हमेशा स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए केंद्र बनाया जाता है लेकिन वहां क्षमता से अधिक विद्यार्थियों की संख्या होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। कक्षों में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। यह समस्या केवल इस साल की नहीं बल्कि हर साल केंद्र पर विद्यार्थियों को होती है। इसके बाद भी जिले के अधिकारियों द्वारा स्वाध्यायी विद्यार्थियों के केंद्र का विभाजन नहीं किया जाता है। पीछे नवनिर्मित हाई स्कूल भवन भी बना हुआ है लेकिन परीक्षा में उसका कोई उपयोग नहीं लिया जाता है।

परीक्षा के लिए ले जाते बैंच।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badwah News - mp news banned by calling from other school on reprimand of assistant director


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-banned-by-calling-from-other-school-on-reprimand-of-assistant-director-063645-6779513.html

No comments:

Post a Comment