पुलिस ने रविवार रात में रेप के मामले में फरार अबगांव खुर्द निवासी अाराेपी युवराज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह तीसरे दिन साेमवार काे भी पुलिस काे नहीं मिला। इधर, केस डायरी अजाक थाने पहुंच गई है। अजाक डीएसपी डीएस चाैहान ने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी है। अाराेपी का सुराग मिला है। एक-दाे दिन में उसकी गिरफ्तारी हाे सकती है।
सिविल लाइन थाना जयंत मर्सकोले ने बताया कि बघेल सोनोग्राफी सेंटर पर नाबालिग रेप पीड़िता की सोनोग्राफी हुई है। अभी यह भी जांच की जा रही है कि वहां किस गायनेकोलाजिस्ट के लिखे पर्चे पर सोनोग्राफी की गई। किस डॉक्टर ने अाखिरी एेसी क्या हाई पावर डाेज लिखे थे, जिससे नाबालिग काे शौचालय में बिना किसी प्रशिक्षित नर्स डॉक्टर या दाई के ही पहला नार्मल प्रसव हाे गया। इसमें नर्सिंग हाेम के किस स्टाफ ने क्या सहयोग किया। टीअाई ने बताया कि हर पहलू से जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-rape-from-minor-tribesman-absconding-case-diary-reached-ajak-police-station-072555-6857943.html
No comments:
Post a Comment